लापरवाही की भयावह तस्वीर: युवक के सिर से कैसे गुजर गया बस का पहिया; मौके पर ही चली गई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड पर लापरवाही की भयावह तस्वीर सामने आई है। सड़क किनारे खतरनाक तरीके से खड़ी आयशर गाड़ी के कारण एक युवक की जान चली गई।
बाइक सवार युवक वाहन से बचने के लिए दूसरी लेन में आया, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी बस ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर बस के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक हादसा लसूडिय़ा परमार स्थित डिलेवरी कंपनी के गेट के सामने हुआ। आयशर एमपी41 जीए 1352 का चालक वाहन को सड़क की लेन पर खड़ा कर चला गया था।
आरोप है कि वाहन पर न तो पार्किंग लाइट चालू थी, न इंडिकेटर लगाए गए थे और न ही कोई रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत रखा गया था।
इससे पूरी लेन बाधित हो गई थी। सावन जोशी अपनी बाइक से वहां से गुजर रहा था। आयशर से बचने के लिए जैसे ही वह दूसरी लेन में पहुंचा, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लग्जरी बस एमपी19 झेडएल 8060 ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गिरते ही बस का पहियां उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, सांवेर थाना क्षेत्र में इंदौर-उज्जैन रोड पर धरमपुरी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र और उसका साथी प्रदीप चौहान बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप चौहान गंभीर चोट आने से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!