नशे पर वार: ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कम कीमत में खरीद कर, महंगे में बेचते थे नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 11.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, आईटी पार्क पावर हाउस के पास वाहन चेकिंग और संदिग्धों की निगरानी के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। इसके बाद घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद हुआ।
बाइक की जब्त, नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी 09 वीएक्स 7401) भी जब्त कर ली है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कम कीमत में नशे का पदार्थ खरीदकर छोटे पैकेट बनाकर अधिक दामों में बेचते थे।
नशे की लत और पैसों के लिए तस्करी
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी स्वयं नशे के आदी हैं और कर्ज व खर्च पूरे करने के लिए सप्लाई नेटवर्क से जुड़े हुए थे। पुलिस अब उनके पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
मामला दर्ज कर जांच जारी
चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनसे मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
विवेक साल्वी, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजनगर, इंदौर
हार्दिक चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी नगीन नगर, इंदौर
विजय नरिया, उम्र 19 वर्ष, निवासी भोलेनाथ कॉलोनी, एरोड्रम, इंदौर
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, उप निरीक्षक मनोज भदौरिया, उप निरीक्षक साबिर मंसूरी, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक अनिल मकवाना, धीरज पांडे एवं सुनील सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!