खबर
टॉप न्यूज

थाने के साए में हुई चाकूबाजी, पुलिस को भनक तक नहीं लगी: एक्टिवा जलाने के विवाद में मुस्लिम युवक-युवती ने हिंदू युवक को बुलाकर मारे चाकू

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

15 दिसंबर 2025, 3:17 pm
शेयर करें:
थाने के साए में हुई चाकूबाजी, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
सदर बाजार पुलिस की निष्क्रियता ने फिर गंभीर अपराध को जन्म दे दिया। प्रेम प्रसंग के विवाद में पहले युवती की एक्टिवा जलाई, फिर थाने के पास ही युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया। थाने से चंद कदम दूर हमला हुआ, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

पंचम की फैल निवासी पृथ्वी पिता प्रशांत को बीती रात आरिफ खान, शानू लाला व उसकी महिला साथी मिस्बाह मालवा ने सदर बाजार थाने के पास बुलाया। एक्टिवा नहीं दिलाने की बात को लेकर हुए विवाद में तीनों ने पृथ्वी पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर घायल पृथ्वी को उसके दोस्त एमवाय लेकर पहुंचे। खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में खुलासा हुआ कि मिस्बाह की एक हिंदू युवक से दोस्ती थी, जो प्रेम संबंध में बदल गई।

किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मिस्बाह ने युवक से बातचीत बंद कर दी। युवक संपर्क का दबाव बनाता रहा, लेकिन मिस्बाह के इंकार के बाद मामला बिगड़ गया। युवक अपने साथियों के साथ मिस्बाह के घर पहुंचा व उसकी एक्टिवा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना के बाद मिस्बाह ने केस दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस ने समय रहते आग लगाने वालों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। फरियादी ने चार बार थाने के चक्कर लगाए, बावजूद इसके आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

टीआई ने फोन नहीं उठाया, पुलिस बोली- आज दर्ज होगा केस
पुलिस के मुताबिक घायल पृथ्वी के बयान देर रात दर्ज किए गए हैं। आज केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी। खास बात यह कि थाने के पास ही हुई चाकूबाजी से पुलिस अंजान बनी रही।

पृथ्वी के दोस्त आयुष ने आरोप लगाया कि मिस्बाह पहले भी गंभीर मामलों में नामजद रही है। उसने एक हिंदू युवती को अजमेर ले जाकर साथियों से गलत काम करवाया था। उस पर एरोड्रम थाने में केस दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है।

मिस्बाह को यह शक भी था कि पृथ्वी उस पीड़ित युवती का भी परिचित है। इसी शंका के चलते तीनों आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया।

टैग:

संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर
Top News

देखिए वीडियो, नेपाल में जलप्रलय का कहर:100 की मौत; 1000 से ज्यादा लापता, 133 भारतीय का भी पता नहीं चला

about 10 hours ago
वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत
Top News

वीआईपी काफिले की तेज रफ्तार बनी आफत:पायलट गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर; दो घायल

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा
Top News

मुख्यमंत्री ने मां राजराजेश्वरी के दरबार में टेका माथा:सपत्नीक की पूजा-अर्चना; पंचायतन मंदिर का आज करेंगे शिलान्यास

about 11 hours ago
रात 3 बजे फायरिंग से दहशत
Top News

रात 3 बजे फायरिंग से दहशत:दो बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; एफआईआर में देरी पर थाना प्रभारी लाइन अटैच

about 11 hours ago
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर
Top News

नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर:गंडक उफान पर; एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, निचले इलाकों से रेस्क्यू तेज

about 12 hours ago
पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला
Top News

पहले एक्टिवा में मारी टक्कर, फिर टोका तो युवक को पीट डाला:पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की एनसीआर

about 12 hours ago
बाढ़ से हाहाकार
Top News

बाढ़ से हाहाकार:कैलाश यात्रा के श्रद्धालुओं पर संकट; फ्लैश फ्लड के बाद संपर्क नहीं, तलाश जारी

about 12 hours ago
यूएस वीजा आवेदकों को झटका
Top News

यूएस वीजा आवेदकों को झटका:इंटरव्यू अपॉइंटमेंट पर लगी रोक; नई तारीख का करना होगा इंतजार

about 12 hours ago
97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट
Top News

97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट:ईडी और सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लाखों ठगे, बेटी ने किया खुलासा

about 12 hours ago
करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’
Top News

करोड़ों की गड़बड़ी पर डिप्टी सीएम के बंगले के बाहर ‘नोटों की बारिश’:युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

about 13 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट:दो क्विंटल से ज्यादा अमानक मिठाई जब्त; मावे का इस राज्य से कनेक्शन

about 13 hours ago
एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत
Top News

एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत:मचा कोहराम; उल्टी-दस्त के बाद गई जान, फूड पॉइजनिंग की आशंका

about 14 hours ago
मैदान में दम, अब इनाम की बारिश
Top News

मैदान में दम, अब इनाम की बारिश:एमपीसीए ने खोला खजाना; प्रदेश के क्रिकेटरों को मिले करोड़ों

about 14 hours ago
एक ही नंबर की दो बस
Top News

एक ही नंबर की दो बस:एक जली तो दूसरी पकड़ी गई; दस्तावेज नहीं दिखा सका चालक, पुलिस जांच में जुटी

about 14 hours ago
कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब
Top News

कबाड़ के एंगल में छिपा रखी थी अवैध शराब:पुलिस ने बाइक रोकी तो हुआ तस्करी का खुलासा

about 14 hours ago
देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत
Top News

देशविरोधी नारे लगाने का दावा निकला गलत:पुलिस जांच में कॉलेज में नहीं मिली राष्ट्रविरोधी गतिविधि

about 14 hours ago
एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त
Top News

एमडी बनाने वाला केमिकल जब्त:ट्रांसपोर्ट कार्यालय से मिले दो ड्रम; अज्ञात आरोपी पर केस, पुलिस-एनसीबी अलर्ट

about 15 hours ago
करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका
Top News

करोड़ों का छह लेन फ्लाईओवर अटका:पहले हटेंगी पानी-सीवरेज लाइनें; फिर होगा निर्माण कार्य शुरू

about 15 hours ago
जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया
Top News

जमीन किसी और की, लोन किसी और ने लिया:फर्जी दस्तावेज से लाखों का खेल;दंपती समेत छह आरोपियों पर केस

about 16 hours ago
जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज
Top News

जहां कभी दस्युओं का खौफ था, अब उद्योगों की गूंज:यहां शुरू हुई एशिया की सबसे बड़ी साबुन फैक्ट्री; मुख्यमंत्री ने चौथी यूनिट का किया शुभारंभ

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!