MP में फिर शुरू होगा बारिश का दौर: 9 दिन बाद हेवी रेन की चेतावनी; IMD अलर्ट जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में पिछले 9 दिनों से भारी बारिश पर लगे ब्रेक के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
31 जिलों में बारिश की संभावना
इसके अलावा प्रदेश के 31 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहा कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और प्रदेश के ऊपर बने तीन चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) मानसून को नई ताकत देंगे।
पश्चिमी विक्षोभ बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएगा
वहीं, 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ भी बारिश की गतिविधियों को बढ़ाएगा। प्रदेश में अब तक औसतन 243.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि तक 281.3 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी।
13 प्रतिशत कम बारिश
यानी मध्य प्रदेश में फिलहाल 13 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे अधिक कमी पूर्वी जिलों में है, जहां सामान्य से 26 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। शुक्रवार को बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की संभावना है।
गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है
वहीं इंदौर, धार, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, जबलपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मंडला, उमरिया समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। दूसरी ओर भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में उमस और गर्मी का असर बना रह सकता है।
अच्छी बारिश का दौर लौट सकता है
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सक्रिय हो रही मौसम प्रणालियों की दिशा और तीव्रता तय करेगी कि मानसून कितनी तेजी से पूरे प्रदेश में सक्रिय होता है। यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो जुलाई के दूसरे पखवाड़े में मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर लौट सकता है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!