बच्चों के पास से तेज रफ्तार कार निकली, बाल-बाल बचे: रहवासियों ने रोका तो कार लॉक कर बैठे रहे; पुलिस की सख्ती के बाद महिलाएं उतरीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

बच्चों को थी कुचलने की कोशिश, चालक मुंह छिपाकर कार में बैठा रहा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र की आश्रय कॉलोनी, तुलसी नगर निपानिया में सोमवार रात तेज रफ्तार कार चालक ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि कार क्रमांक एमपी 09 डब्ल्यू ई 4298 का चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए खेल रहे बच्चों के पास से तेज गति में निकला। बच्चे समय रहते बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रहवासियों ने कार को रोक लिया और चालक से बाहर आने को कहा, लेकिन कार सवारों ने दरवाजे लॉक कर लिए।
रहवासियों के मुताबिक कार में राजा गोस्वामी, मीनाक्षी गोस्वामी समेत एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। लोगों के समझाने के बावजूद वे काफी देर तक कार से बाहर नहीं निकले। रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस बल और डायल-112 मौके पर पहुंची और कार सवारों को बाहर आने के लिए कहा। पुलिस की मौजूदगी में भी कार सवार काफी देर तक अंदर बैठे रहे। पुलिस बल की सख्ती के बाद कार में बैठी महिलाएं बाहर आईं, जबकि चालक कथित तौर पर अपना चेहरा छिपाते हुए कार में ही बैठा रहा।
रहवासियों के अनुसार करीब एक से डेढ़ घंटे तक मौके पर यह स्थिति बनी रही। रहवासी देव शर्मा के मुताबिक कार चालक बेहद तेज गति में था और बच्चों के पास से वाहन निकालने के कारण सभी घबरा गए थे। बाद में कार रोकने के दौरान भी पुलिस और रहवासियों की मौजूदगी में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
उनका कहना है कि यदि कार सवार अचानक वाहन आगे बढ़ाते तो पुलिसकर्मियों और रहवासियों को चोट लग सकती थी। कार के नंबर की जांच में उसके सुखलिया क्षेत्र के दीनदयाल नगर, उद्यान बाल मंदिर के पास रहने वाले व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत होने की जानकारी सामने आने की बात रहवासियों ने कही है।
मामले को लेकर लसूड़िया पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस की ओर से कॉल रिसीव नहीं किया गया। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

रीवा जिले को शीघ्र मिलेगा नर्मदा जल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

बप्पा संग भक्ति का उत्सव:विघ्नहर्ता के अलौकिक दर्शन

नाबालिग से गैंगरेप:एक आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार; पुलिस की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

इंदौर में 'छात्रों की गूंज' बनाम 'सेवा संकल्प':मालवा के युवा वोट पर दोनों दलों की नजर

पीली गैंग की गुंडागर्दी:पिता के सामने बीमार बेटे पर की बर्बरता; दुकान का समान फेंका

देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा:=व्हाट्सऐप पर तस्वीरें भेजकर तय होता था सौदा; 5 आरोपी गिरफ्तार

उद्यान की भूमि पर अवैध निर्माण:10 दिन में हटाने का आदेश

पूर्व मंत्री की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज:मुख्यमंत्री से मिले अधिकारी; बोले- लोकसेवकों के प्रति मर्यादा रखें जनप्रतिनिधि

70 करोड़ की एमडी तस्करी का पैसा संपत्ति में लगाया:ईडी की कार्रवाई; हैदराबाद-मंदसौर की 90 लाख की संपत्तियां कुर्क

TRAI का नया नियम:Jio-Airtel-Vi को लाने होंगे बिना डेटा वाले रिचार्ज प्लान; 28 नहीं देनी होगी 30 दिन की वैलिडिटी!

जहरीला पदार्थ खाकर फर्नीचर ठेकदार ने कर ली आत्महत्या

फॉर्च्यूनर सवारों ने की इस आरोपी से मारपीट:चर्चित हत्याकांड में साक्ष्य नष्ट करने का आरोप; थाने में एफआईआर दर्ज

गरबा पंडालों में एंट्री पर विधायक का बड़ा बयान:‘पहचान छिपाकर आने वालों पर लगे रोक’; गरबा शक्ति आराधना का पर्व, इसे फैशन और व्यावसायिक आयोजनों तक सीमित न करें

प्रदेश महामंत्री-इंदौर प्रभारी लिखी गाड़ी के नशे में धुत चालक का हंगामा:तेज रफ्तार से वाहन चलाकर कई लोगों को टक्कर मारने की सूचना

मासूम को बेरहमी से पीटा:शराबी पिता की हैवानियत

विवाद में पेट्रोल पंप पर घेरा:मारपीट कर दी धमकी; 5 लोगों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ में पीएम की मिमिक्री पर विधायक का हमला : बोलीं; ‘कांग्रेस की संस्कृति और संस्कार सामने आए’

जू में बनेगा अंडरवाटर टनल एक्वेरियम:दिखेगी पानी के भीतर की दुनिया; दिखेंगे अलग-अलग जलीय जीव

इस बार भी पुलिस को ठेंगा दिखाएगा हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:सूत्रों का कहना- हर बार की तरह कोर्ट में करेगा सरेंडर

वसूलीबाजों की गिरफ्तारी में भी सराफा थाना फिसड्डी:मामला मुस्लिम बदमाशों द्वारा चाकू-कट्टा अड़ाकर व्यापारियों से रंगदारी वसूली का
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!