सड़क हादसों का सिलसिला: घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; दो अलग घटनाओं में तीन मौतें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में भंवरकुआ इलाके में कुछ दिन पहले हुए एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक अन्य हादसे में 60 वर्षीय व्यापारी ने भी दम तोड़ दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर, 8 दिन बाद मौत
भंवरकुआ थाना क्षेत्र में 2 मई की रात सागर (30) निवासी शिवाजी नगर बाइक से घर लौट रहा था। होलकर कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने उसे एप्पल अस्पताल में भर्ती कराया।
पहचान होने पर परिजन उसे अरबिंदो अस्पताल ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सागर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की तलाश जारी है।
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत
एक अन्य मामले में खुड़ैल थाना क्षेत्र के इंदौर-नेमावर रोड पर 3 मई को हुए हादसे में 60 वर्षीय तुषार शाह की मौत हो गई। वे एक्टिवा से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बढ़ती लापरवाही बनी जानलेवा
लगातार हो रहे हादसे तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीर समस्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के बावजूद सड़कों पर नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!