खबर
Top News

राजवाड़ा के आंगन में उतरा सतरंगी सैलाब: भगवान श्रीकृष्ण के मोरपंख से उड़ा गुलाल; बाबा महाकाल ने दिए दर्शन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 मार्च 2026, 4:59 pm
शेयर करें:
राजवाड़ा के आंगन में उतरा सतरंगी सैलाब

10000 किलो टेसू के फूलों से तैयार गुलाल और ढाई हजार किलो फूलों की वर्षा

मिसाइलों से उड़े कलर और गुलाल से जनता हुई सराबोर

राधाकृष्ण रास में बड़ी संख्या में मातृशक्ति हुई सम्मिलित...

राजवाड़ा जनता चौक पर खेली बरसाना की लट्‌ठमार होली...

21 डंपरों से 100 टन कचरा उठाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर कल जमीन से आसमान तक रंग ही रंगे बिखरे थे। पश्चिम क्षेत्र की तंग गलियों से लेकर राजवाड़ा के विशाल प्रांगण तक, जहां तक नजर गई, केवल सतरंगी गुबार और हुंकार भरते हुरियारों का रेला नजर आया। बीते कुछ वर्षों में जिस तरह से गेर में जनसहभागिता बढ़ी है उसने इस आयोजन को भव्यतम स्वरूप दे दिया है।

सुबह की पहली किरण के साथ ही शहर के कोने-कोने से टोलियां राजवाड़ा की ओर बढ़ने लगी थीं। सुबह दस बजे जब गेर का सिलसिला शुरू हुआ तो समूचा शहर जैसे एक ही लय में थिरकने लगा। संगम कॉर्नर, टोरी कॉर्नर, रसिया कॉर्नर और मोरल क्लब की गेर ने आई तो रंगों की मिसाइल से खूब रंग बरसे।

ऊंची-ऊंची इमारतों से भी ऊंचे उठते सूखे गुलाल के गुबार और प्रेशर पाइप से छूटती रंगों की धार ने हर किसी को सराबोर कर दिया। इन गेरों के पीछे चलते हजारों हुरियारे ढोल-ताशों की थाप पर झूम रहे थे। बीच हिंदरक्षक संगठन की राधाकृष्ण फाग यात्रा ने माहौल को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

शीतलामाता बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शुरू हुई यह यात्रा खजूरी बाजार होते हुए जब राजवाड़ा पहुंची तो फूलों और रंगों की वर्षा के बीच राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ द्वारा करीब 29 बरस पूर्व रोपा गया यह परंपरा का पौधा आज उनके पुत्र एकलव्य गौड़ के नेतृत्व में एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है।

कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर उतरे सड़कों पर...प्रशासनिक स्तर पर इस बार व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थीं। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल खुद सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे थे। राजवाड़ा पर बने अस्थायी कंट्रोल रूम से सुरक्षा और व्यवस्था की पल-पल की निगरानी की जा रही थी।

जहां पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुरक्षा घेरा इतना मजबूत रखा था कि ड्रोन कैमरों की नजर हर गतिविधि पर टिकी थी। दोपहर होते-होते राजवाड़ा क्षेत्र गेर और फाग यात्राओं का महासंगम स्थल बन गया।

मिसाइलों और टैंकरों से की जा रही रंगों की अनवरत बौछार के बीच चारों ओर रंगों के गुबार के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। जहां तक नजर जाए रंगों की मस्ती में झूमते, नाचते लोग ही दिखाई दे रहे थे। यहां न कोई छोटा था न बड़ा, न कोई अमीर था न गरीब, सभी बस रंगों में सराबोर होकर रंगपंचमी के उल्लास का आनंद ले रहे थे।

शहर की गौरवशाली परंपरा को जीवित रखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी संगम कॉर्नर संस्था सृजन की सामाजिक समरसता रंगारंग गेर कल निकली। गेर में स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इसमें डेढ़ किमी लंबा कारवां चल रहा था। संस्था सृजन अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, महेश दलोद्रा, संयोजक गोविंद गोयल पूर्व पार्षद तनुजा खंडेलवाल ने बताया कि संस्था सृजन द्वारा निकाली जा रही संगम कॉर्नर चल समारोह समिति की परंपरागत समरसता गेर का यह 76वां वर्ष था। इस बार गेर का प्रमुख आकर्षण बरसाना की टीम की लट्‌ठमार होली रही, वहीं भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी रासरंग करती रही, वहीं बांके बिहारी का ढोल आकर्षण का केंद्र रहा।

खंडेलवाल ने बताया कि देशभक्ति और सद्भावना से ओत-प्रोत युवाओं की टोली देशभक्ति के तरानों पर भांगड़ा करती चल रही थी। वहीं इस बार भगवान श्रीकृष्ण के मोरपंख से निकले गुलाल ने जनता का मन मोह लिया। दूसरी तरफ भगवान महाकाल से जनता ने खूब गुलाल की होली खेलती चल रही थी।

खंडेलवाल ने बताया कि गेर में जहां एक तरफ डीजे की धुन पर युवा वर्ग देशभक्ति के तरानों पर नाचते हुए चल रहे थे,वहीं दूसरी ओर पानी की मिसाइल द्वारा 200 फीट ऊपर तक जनता को भिगो रही थी। 10 हजार किलो टेशू से बने गुलाल द्वारा राजवाड़ा पर तिरंगा पानी और गुलाल की मिसाइलों से बनाया गया।

पृथ्वी मिसाइल द्वारा जनता का घरों तक सुगंधित गुलाल से स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर अग्नि मिसाइल से जनता पर गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया किया गया। वहीं बरसाना से आई टीम ने लट्‌ठ मार होली का मंचन किया। युवाओं की टोली रनगाड़ों, ट्रैक्टर, मेटाडोर और डंपर पर जनता को भिगोते हुए चल रहे थे।

आयोजकों का किया स्वागत... खंडेलवाल ने बताया कि परंपरागत गैर को निकालने की शुरुआत से आज तक सभी पुराने आयोजकों का गेर प्रारंभ होने के पूर्व मालवा की पगड़ी पहनाकर स्वागत कर गेर की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर संत समाज ने जनता को होली की शुभकामनाएं दीं। गेर को संचालित करने के लिए 25 समितियों के माध्यम से 500 कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपी गई थी, जो जनता को गंदगी न फेंकने और त्योहार शालीनता से मनाने का संदेश देती चल रही थी।

देशभर की संस्कृति उतरी सड़कों पर; बाणगंगा क्षेत्र में निकली राधा-कृष्ण रासरंग फाग यात्रा, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
देवी अहिल्या युवा मंच बाणगंगा द्वारा कुशवाह नगर राम मंदिर से निकली राधाकृष्ण रासरंग फाग यात्रा में आदिवासी, राजस्थानी एवं छत्तीसगढ़िया लोक नृत्यों की छटा देखने को मिली, वहीं चार रथों पर सवार होकर राधा-कृष्ण एवं भोले भंडारी सहित विभिन्न देवी-देवता बने श्रद्धालु भक्तों को रंगपंचमी पर सूखे रंग और गुलाल की बौछारों से शुभकामनाएं देते दिखे।

राधा-कृष्ण के रथ को हजारों महिलाएं कुशवाह नगर राम मंदिर से मरीमाता चौराहे तक खींचते हुए चलीं। यात्रा प्रभारी दिलीप मिश्रा, वीरू सेन और अनिल पिपलोदिया ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा के इंदौर संगठन प्रभारी राजेश सोलंकी, नगर उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, विशाल यादव सहित क्षेत्र के सभी पार्षदों की मौजूदगी में कुशवाह नगर राम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ। यात्रा के काफिले में भगवान की विभिन्न लीलाओं का सजीव चित्रण करते हुए झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

देश की विभिन्न संस्कृतियों के दर्शन के लिए महाराष्ट्र की लावणी, आदिवासियों की भगोरिया नृत्य मंडली, बिहार, उप्र, राजस्थान, छग एवं गुजरात की डांडिया टीमें भी प्रस्तुतियां देते हुए चल रही थीं। बैंड-बाजे, ढोल-ताशे, हाथी-घोड़े, बग्घियों में सवार शहर के प्रमुख संत विद्वान तथा मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन से आमंत्रित साधु-संतों ने भी यात्रा की शोभा बढ़ाई।

फाग यात्रा का समापन मरीमाता चौराहा पर हुआ, जहां विधायक गोलू शुक्ला, दीपेंद्र सिंह सोलंकी एवं अन्य भाजपा नेताओं ने सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर पूजन एवं ब्रह्मलीन काकाश्री सुरेश शुक्ला की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर समूचे प्रदेश एवं शहर में सुख, शांति एवं सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा- करीब डेढ़ सौ टिकट बेचकर निगम ने लोगों को बैठने का स्थान मुहैया कराया
नगर निगम ने रंगपंचमी पर रंगारंग गेर देखने के लिए तीन बिल्डिंगों में विशेष व्यवस्था की। इसके चलते करीब डेढ़ सौ टिकट बेचे। वहीं गेर निकलने के बाद सफाई का परचम फहराते हुए चालीस मिनट से भी कम समय में सौ टन कचरा साफ किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि नगर निगम ने स्वच्छता में अपना परचम फहराते हुए रिकॉर्ड बनाया है।

गेर निकलने के बाद निगम के करीब पांच सौ कर्मचारियों और तीस सफाई मशीनों के साथ चालीस मिनट से भी कम समय में राजवाड़ा क्षेत्र साफ कर दिया। सफाई के दौरान 21 डंपरों से करीब 100 टन कचरा उठाया गया।

महापौर ने बताया कि रंगपंचमी पर सुरक्षित व सहज तरीके से गेर देखने वालों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। इसके चलते निगम ने बुक माय शो के माध्यम से करीब डेढ़ सौ टिकट बेचकर लोगों को सुविधा मुहैया कराई, वहीं निगम की आय हुई। बताया जाता है कि राजवाड़ा व उसके आसपास निगम की गेर भी निकाली गई।

150 टिकट की व्यवस्था की... महापौर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग गेर को देखने वालों के लिए नगर निगम द्वारा कुल 150 टिकटों की व्यवस्था की गई, जिसके माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रंगपंचमी गेर का आनंद लेने का अवसर मिला। इन भवनों पर दर्शकों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ छायादार टेंट भी लगाए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान लोगों को धूप से राहत मिले और वे आरामदायक वातावरण में कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

स्क्रैप से बनाया हाथी... रंगपंचमी पर निगम ने अपनी गेर निकाली। निगम द्वारा परंपरागत रूप से निकलने वाली गेर में टायर और ट्यूब तथा लोहे के टुकड़ों से हाथी बनाया गया, जो दोनों और घूमते हुए लगभग 100 फीट दूर तक कलर फेंक रहा था। इसी तरह से मिसाइल भी स्क्रेप से बनाई गई, जो 150 फीट तक कलर फेंकते हुए निकली।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 6 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 6 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 6 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 7 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 7 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 7 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 7 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 8 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 8 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 8 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 9 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 9 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 9 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 9 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 9 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 9 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 9 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!