बरात के पटाखों से जेल परिसर में पड़ा कचरे का ढेर जल उठा: जिला जेल में भीषण अग्निकांड
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला जेल में कल रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खुले जेल परिसर में कचरे के बड़े ढेर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने झाड़ियों और बरामदे के आसपास के हिस्से को चपेट में ले लिया।
जेल परिसर के भीतर से उठती ऊंची लपटें और धुआं दूर सड़क तक दिखाई दिया, जिससे जेल और इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक खुले जेल परिसर के पास बड़ी मात्रा में जमा सूखे कचरे और झाड़ियों ने चिंगारी के कारण आग पकड़ ली। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ देर के लिए पूरा परिसर धुएं से भर गया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात 10.15 बजे जिला जेल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 40 हजार लीटर पानी की मदद से 2 घंटे में आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह सड़क से गुजर रही बरात में फोड़े गए पटाखों को माना जा रहा है। हालांकि जेल प्रशासन का कहना है कि जिस स्थान पर आग लगी वह खुला इलाका है और वहां किसी कैदी को नहीं रखा जाता।
घटना में किसी कैदी या जेल स्टाफ को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन घटना ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और खुले में पड़े कचरे के ढेर पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा:बोलीं- हमारा फोन 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है; अधूरे निर्माण पर भी जताई नाराजगी

बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी; हनुमान चालीसा का पाठ, ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

वीडियो देखिये, खुलासा फर्स्ट की खबर का बड़ा असर:फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर मारा छापा; चार आरोपी हिरासत में

475 करोड़ की रक्षा परियोजना का शुभारंभ:MP बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र; सीएम डा. मोहन यादव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया भूमिपूजन

चाकू अड़ाकर सोने की चेन लूटी:बाइक सवारों ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटा; पुलिस जांच में जुटी

अभिनेत्री के पहनावे पर पूर्व मंत्री बोलीं:वेशभूषा व्यक्तिगत विषय; लेकिन सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और सभ्यता जरूरी

देखिए वीडियो:जलप्रलय से तबाही; 289 शव बरामद,1,500 लोग अब भी लापता, 288 भारतीयों से संपर्क टूटा, 21 को किया गया रेस्क्यू ,11 की पहचान

ओवरलोड बस में आरटीओ का अनोखा एक्शन:जुर्माना नहीं; महिलाओं को वापस कराया आधा किराया

बस चालक की संदिग्ध मौत:सड़क किनारे नग्न अवस्था में मिला शव; शरीर पर चोट के निशान, परिजन को हत्या की आशंका

मंत्री के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे पूर्व सैनिक:सेना की बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं; कैबिनेट का फैसला लाखों सैनिकों का अपमान

हजारों करोड़ के दावे के बदले सिर्फ 6.5 करोड़ रुपए!:इस बिजनेसमैन की रिपेमेंट योजना मंजूर; कर्जदाताओं को करीब 99.97% का हेयरकट, कई संस्थानों ने किया था विरोध

लिव-इन का खौफनाक अंत:तलघर में मिलीं दो लाशें; साले की पत्नी के साथ रह रहा था युवक

इंजीनियर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा:वकील समेत तीन पर एफआईआर; लाखों की वसूली का आरोप

संघ प्रमुख के कार्यक्रम को लेकर विवाद:HAF ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी; प्रदर्शन से बचने की अपील, मेयर जोहरान ममदानी समेत कुछ संगठनों ने जताया विरोध

ओवरलोड और महंगे किराए वाली बसों पर हुई कार्रवाई:बिना परमिट और पंजीयन चल रही दो बसें जब्त; 1.24 लाख रुपए जुर्माना वसूला

देखिए वीडियो:‘ऑपरेशन मनी ट्रैप’ में अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का खुलासा; करोड़ों की ठगी के इतने आरोपी गिरफ्तार, इतना कैश बरामद, 10 राज्यों में दबिश

सुपर कॉरिडोर पर बनेगा ‘नगर वन':100 एकड़ में रोपे जाएंगे लाखों पौधे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!