खबर
Top News

चलती ट्रेन, रात का अंधेरा और एक अस्पताल का वार्ड: 26 घंटे में 3 हत्याएं: फिर साइको किलर एनकाउंटर में ढेर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 11:10 am
शेयर करें:
चलती ट्रेन, रात का अंधेरा और एक अस्पताल का वार्ड

खुलासा फर्स्ट, चंदौली।
उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक ऐसे खूंखार हत्यारे की दास्तान सामने आई है जिसने महज 26 घंटे के भीतर बिना किसी वजह, बिना किसी दुश्मनी के तीन बेगुनाह लोगों की जान ले ली। चलती ट्रेन, रात का अंधेरा और एक अस्पताल का वार्ड। हर बार वही तरीका, सीधे कनपटी पर गोली। सोमवार देर रात यह खौफनाक सिलसिला तब थमा जब 45 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

एनकाउंटर की रात - आखिरी वारदात
सोमवार की रात करीब 12 बजे पुलिस, GRP और SWAT की संयुक्त टीम गुरप्रीत को क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए दरियापुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे ले गई। तभी उसने मौका देखकर एक पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में उसे सीने और सिर में गोलियां लगीं। दो पुलिसकर्मी भी इस झड़प में घायल हुए। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंदौली SP आकाश पटेल ने मौके पर पहुँचकर एनकाउंटर की पूरी जानकारी ली और पुष्टि की।

कौन था गुरप्रीत सिंह?
मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला गुरप्रीत सिंह करीब छह साल पहले आर्मी से रिटायर हुआ था। उसका कोई स्थायी पता नहीं था। शादीशुदा था, लेकिन पत्नी और बच्चों के बारे में उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया। PDDUNAGAR के CO अरुण कुमार सिंह के अनुसार, 29 अप्रैल को गुरप्रीत बिहार के आरा शहर में गार्ड की नौकरी करने गया था। वहाँ शराब पीकर हंगामा करने की आदत सामने आई और उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मानसिक रूप से अस्थिर रहने लगा और 9 मई से प्रयागराज, चंदौली समेत कई शहरों में अलग-अलग ट्रेनों से भटकता रहा।

पुलिस की शुरुआती जांच में वह साइकोपैथ प्रतीत हो रहा था। जब अस्पताल में पकड़े जाने के बाद उससे हत्या का कारण पूछा गया, तो उसने बेशर्मी से कहा "मैं मन का राजा हूँ। शराब पीने के बाद होश नहीं रहता। घूम-घूमकर जो मन में आता है, करता हूँ। एक नहीं, दो-तीन को मारकर आया हूँ।" यह सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। सख्त पूछताछ में उसने अपने सारे जुर्म कबूल कर लिए।

26 घंटे, तीन हत्याएं - पूरी टाइमलाइन
पहली हत्या - पैसेंजर ट्रेन में, रविवार सुबह 7 बजे। गाजीपुर के जमानिया थाने के चौधरी मोहल्ले का रहने वाला मंगरू (34) 15 दिन पहले काम की तलाश में कर्नाटक गया था। मछली पकड़ने का काम मन को नहीं भाया तो घर लौट रहा था। कर्नाटक से डीडीयू जंक्शन आया और वहां से डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में सवार हुआ।

सुबह करीब 7 बजे ट्रेन जब चंदौली के कचमन स्टेशन से पहले इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंची, तभी गुरप्रीत ने मंगरू की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। शव को उसने रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और ताजपुर गांव के पास ट्रेन धीमी होते ही कूदकर फरार हो गया। वहाँ से करीब 9 किलोमीटर दूर व्यासनगर पहुँचा।

दूसरी हत्या - जम्मूतवी एक्सप्रेस में, रविवार रात 2 बजे
बिहार के गया जिले के पिपरिया गांव के दिनेश साहू (42) पत्नी और परिजनों के साथ कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से सीतापुर के नैमिषारण्य धाम जा रहे थे। वह कोच S-2 में सवार थे। रविवार रात करीब 2 बजे जब ट्रेन मुगलसराय से पहले ब्लॉक हट-बी के पास थी, दिनेश बाथरूम से बाहर निकले और गुरप्रीत ने उन्हें गोली मार दी। पत्नी दौड़कर पहुंची तो पति का शव खून से लथपथ था। गोली की आवाज से अफरा-तफरी मच गई, उसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन से उतर भागा। रात 2:42 बजे ट्रेन वाराणसी जंक्शन पहुंची, जहां शव उतारा गया। पहली हत्या के 18 घंटे के भीतर दूसरी हत्या और वही तरीका सीधे कनपटी पर गोली देखकर पुलिस को यकीन हो गया कि हत्यारा एक ही है।

तीसरी हत्या - अस्पताल में बेड पर लेटी महिला को गोली, सोमवार सुबह 8:30 बजे

बिहार के भभुआ जिले की लक्ष्मीना देवी (55) का पैर टूटा था। 5 अप्रैल से चंदौली के जीवक अस्पताल में भर्ती थीं। सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे गुरप्रीत ने मुंह बांधकर इलाज कराने के बहाने अस्पताल में प्रवेश किया। सीधे उनके बेड के पास गया और कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी।

अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। आरोपी फायरिंग करते हुए बाहर भागा। तभी अस्पताल के बाहर एक मरीज उतार रहे ऑटो चालक विनोद दुबे ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गुरप्रीत ने उन पर भी हथियार तान दिया, लेकिन विनोद ने हाथ मरोड़कर पिस्टल छीन ली। भीड़ ने घेरकर उसे ईंट-पत्थरों से खूब पीटा और हाथ गमछे से बांध दिए। पुलिस ने समय रहते पहुंचकर उसे भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गई।

कैसे पहुंची पुलिस गुरप्रीत तक?
पुलिस के पास धागा था एक जैसा तरीका। तीनों हत्याओं में सीधे कनपटी पर गोली। जब दूसरी हत्या की सूचना मिली, पुलिस ने मान लिया कि हत्यारा एक ही है। तीसरी हत्या के बाद भीड़ ने आरोपी को पकड़कर दे दिया। गाजीपुर के प्रवेश कुमार यादव जो पहली हत्या के वक्त ट्रेन में मौजूद थे ने बताया कि हत्यारे ने सिर पर भगवा गमछा बांधा था, पैंट-शर्ट पहनी थी और कद करीब 6 फुट था। हुलिया मिलान होने पर गुरप्रीत से कड़ी पूछताछ हुई और उसने सब कुछ कबूल कर लिया।

संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला
Top News

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

about 13 hours ago
फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन
Top News

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

about 15 hours ago
आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त
Top News

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

about 15 hours ago
महंगाई का एक और झटका
Top News

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

about 16 hours ago
धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

about 16 hours ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

about 16 hours ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

about 16 hours ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 17 hours ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 17 hours ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 17 hours ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 18 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 18 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 18 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 18 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 18 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 18 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!