वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: बस अग्निकांड में पति की जान चली गई; पत्नी और बच्चे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए,
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वाह/दौसा।
राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस हादसे ने मध्य प्रदेश के कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। वैष्णो देवी और हरिद्वार दर्शन कर लौट रहा खरगोन जिले के बड़वाह निवासी तंवर परिवार भी इस हादसे का शिकार हो गया। हादसे में जहां पत्नी और बच्चे किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल आए, वहीं परिवार के मुखिया दीपक तंवर आग की लपटों में फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
बड़वाह निवासी दिव्या तंवर ने बताया कि उनका परिवार वैष्णो देवी और हरिद्वार की धार्मिक यात्रा पूरी कर इंदौर लौट रहा था। मंगलवार देर रात अचानक बस की ट्रॉले से टक्कर हुई और देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों में घिर गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। उन्होंने बच्चों को लेकर किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनके पति दीपक तंवर बस के भीतर ही फंस गए।
दिव्या ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक अपने पति को हर जगह तलाशा, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि वे आग की चपेट में आने से जीवित नहीं बच सके। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं तो कई यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी।
मृतक दीपक तंवर के भाई सन्नी तंवर ने बताया कि परिवार के सात सदस्य 23 जून को वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना हुए थे। यात्रा पूरी करने के बाद वे हरिद्वार से मंगलवार शाम 4:20 बजे हंस ट्रेवल्स की बस से इंदौर लौट रहे थे। दीपक तंवर बड़वाह में होटल व्यवसाय से जुड़े थे और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे।
गौरतलब है कि मंगलवार रात करीब 2:45 बजे राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ऋषिकेश से इंदौर आ रही हंस ट्रेवल्स की स्लीपर बस एक ट्रॉले से टकराने के बाद भीषण आग का गोला बन गई। हादसे में बस चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें छह यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हुई, जबकि दो यात्रियों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया।
हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 12 का उपचार दौसा जिला अस्पताल में जारी है। आग में बुरी तरह झुलस जाने के कारण कई शवों की पहचान संभव नहीं हो सकी है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों में इंदौर के दो, खरगोन जिले के बड़वाह के दो तथा सीहोर जिले का एक यात्री शामिल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, जबकि प्रशासन घायलों के उपचार और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!