इस देश में बड़ा आतंकी हमला: विस्फोट की चपेट में आई ट्रेन; इतने लोगों की मौत, मृतक संख्या बढ़ने की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। क्वेटा शहर के चमन फाटक इलाके में रेलवे ट्रैक के पास हुए आत्मघाती विस्फोट की चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई।
धमाके में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी, तभी रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
धमाके के बाद लगी आग, मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के आसपास आग लग गई। ट्रेन के कुछ डिब्बों में भी नुकसान हुआ, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है।
आसपास की इमारतों के शीशे टूटे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि आसपास की कई इमारतों के खिड़की-दरवाजों के शीशे टूट गए। शुरुआती जांच में इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। हालांकि अब तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
बलूचिस्तान सरकार के गृह मामलों के विशेष सहायक बाबर यूसुफजई ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की।
आतंकवाद की आग में झुलस रहा पाकिस्तान
हाल के वर्षों में पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है, खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे इलाकों में। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन गया है। 2024 में पाकिस्तान चौथे स्थान पर था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे संगठनों के हमलों में तेजी आई है। 2024 के दौरान TTP ने 482 हमले किए, जिनमें 558 लोगों की मौत हुई। वहीं BLA के हमलों में भी करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी हिंसा, आतंकी गतिविधियों और सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष का केंद्र बना हुआ है। रेलवे, सेना और सरकारी प्रतिष्ठान अक्सर आतंकियों के निशाने पर रहते हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!