खबर
Top News

जेल की चारदीवारी के भीतर पनपी दोस्ती बनी अपराध की नींव: हनीट्रैप गैंग के खुलासे से हाईप्रोफाइल हलकों में दहशत; जानिये कहां तक फैले थे तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 मई 2026, 11:27 am
शेयर करें:
जेल की चारदीवारी के भीतर पनपी दोस्ती बनी अपराध की नींव

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिला जेल की चारदीवारी के भीतर पनपी एक दोस्ती ने इंदौर-भोपाल के हाईप्रोफाइल हलकों में दहशत फैला दी। शराब कारोबारी से एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार हनीट्रैप गैंग की जांच में पुलिस को एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। नेता, कारोबारी और रसूखदार सभी इस गैंग के निशाने पर थे। और सबसे चिंताजनक बात यह है कि बदनामी के डर से अनेक पीड़ित अब भी सामने आने से कतरा रहे हैं।

जेल में हुई मुलाकात, वहीं बनी साजिश
पूछताछ में मास्टरमाइंड भोपाल निवासी श्वेता विजय जैन ने खुलासा किया कि 2019 के चर्चित हनीट्रैप मामले में जेल प्रवास के दौरान उसकी मुलाकात अलका दीक्षित से हुई थी। उस समय अलका शराब तस्करी के आरोप में बंद थी। जेल की उसी छत के नीचे दोनों के बीच न केवल दोस्ती पनपी, बल्कि एक सुनियोजित आपराधिक नेटवर्क की नींव भी रखी गई। जमानत के बाद दोनों का संपर्क बना रहा और देखते ही देखते एक संगठित हनीट्रैप गैंग खड़ा हो गया।

"फंसाओ, वीडियो बनाओ, वसूली करो"
गैंग का तरीकावार तरीका था पहले रसूखदार लोगों की पहचान करो, फिर उन्हें जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार करो और बाद में रकम के लिए दबाव बनाओ। श्वेता के इशारे पर अलका लोगों को फंसाती थी। पुलिस के अनुसार यह गैंग पिछले दो वर्षों से सक्रिय था और कई हाईप्रोफाइल लोगों को शिकार बना चुका है।

आरोपी लाखन चौधरी, जो पीथमपुर क्षेत्र का रहने वाला है, खुद को भाजपा पदाधिकारी बताता था और प्रॉपर्टी कारोबार की आड़ में संभावित शिकार तलाशता था। देवास निवासी जितेंद्र पुरोहित खुद को पत्रकार बताकर गैंग को पीड़ितों से वसूली के तरीके सुझाता था।

पुलिसकर्मी भी शामिल -'जीजा' बताकर लेती थी सलाह
जांच का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि इंटेलिजेंस शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा का नाम भी इस कांड में सामने आया है। अलका उसे 'जीजा' कहकर बुलाती थी। पूछताछ में विनोद ने अलका से संपर्क होने की बात स्वीकार की है। आरोप है कि अलका ने पीड़ितों के फोटो-वीडियो विनोद को भेजकर पूछा कि इनका इस्तेमाल कैसे किया जाए और विनोद ने उसे रोकने के बजाय वसूली के तरीके सुझाए।

दिल्ली के नेता भी निशाने पर, 'रेशू' की तलाश
श्वेता विजय जैन की महत्वाकांक्षा मध्यप्रदेश की सीमाओं से कहीं आगे थी। पूछताछ में उसने 'रेशू' नाम की एक महिला का जिक्र किया, जो नेताओं और रसूखदार लोगों तक आसानी से पहुंच बना लेती थी। श्वेता के अनुसार रेशू ने दीपावली के दौरान दिल्ली के एक नेता से डेढ़ करोड़ रुपए वसूले और उससे लग्जरी कार खरीदी व प्रॉपर्टी में निवेश किया। निमाड़ क्षेत्र के नेता और कांग्रेस का एक बड़ा नाम भी रेशू के संपर्क में बताया जा रहा है। पुलिस अब रेशू की सक्रिय तलाश में जुटी है।

सुपर कॉरिडोर पर कार रोककर दी धमकी
मौजूदा मामले की शुरुआत उज्जैन के एक जमीन विवाद से हुई। भुगतान नहीं मिलने पर अलका ने प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाना शुरू किया। शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर से पहले जमीन सौदे में 50 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की गई। इनकार पर एक युवती के जरिए उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए। इसके बाद अलका, लाखन चौधरी, जयदीप दीक्षित और जितेंद्र पुरोहित ने सुपर कॉरिडोर पर कारोबारी की कार रोककर एक करोड़ रुपए की मांग की और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

40 अधिकारियों की सात टीमें, पांच गिरफ्तार
डीसीपी (क्राइम) राजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में 40 से अधिक पुलिस अधिकारियों की सात टीमें बनाकर इंदौर और भोपाल में एक साथ छापेमारी की गई। श्वेता जैन, अलका दीक्षित, जयदीप दीक्षित, लाखन चौधरी और जितेंद्र पुरोहित पांचों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने सभी को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। जांच में अलका के ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े तार सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की आशंका
क्राइम ब्रांच अब आरोपियों के मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया चैट और बैंक लेनदेन की बारीकी से जांच कर रही है। कुछ वीडियो एआई से तैयार होने की भी आशंका है। पुलिस के अनुसार श्वेता के पास 2019 के हनीट्रैप मामले से जुड़े वीडियो और कई नेताओं-अफसरों की संवेदनशील जानकारी मौजूद है। एसआईटी अधिकारियों से भी पूछताछ जारी है।

सूत्रों का कहना है कि भोपाल, इंदौर और उज्जैन के कई कारोबारी और राजनीतिक हस्तियां इस गैंग के संपर्क में थीं, लेकिन सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं करवा रहे। आने वाले दिनों में जब मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच पूरी होगी, तो कई और बड़े नाम उजागर हो सकते हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 7 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 7 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 7 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 7 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 8 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 8 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 8 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 8 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 9 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 9 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 9 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 9 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 9 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 9 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 9 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 10 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!