खबर
Top News

आस्था का सैलाब: चारधाम यात्रा में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 मई 2026, 6:30 pm
शेयर करें:
आस्था का सैलाब

अब तक... 2.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए केदारनाथ के दर्शन

करीब...26 लाख लोग यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरुआती चरण में भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ हैं। बड़ी संख्या में भक्त चारधाम में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। 19 अप्रैल को शुरू हुई चारधाम यात्रा में भक्तों का आंकड़ा 6 लाख के पार पहुंच गया है।

दो मई को चारधाम में कुल 58 हजार 564 लोगों ने दर्शन किए है। इसी तरह चारधाम में भक्तों के दर्शन का कुल आंकड़ा 6 लाख पांच हाजर 178 तक पहुंच गया हैं।

सबसे ज्यादा भीड़ केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है। केदारनाथ में शनिवार को 22530 लोगों ने दर्शन किए है। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुले थे. तब से अभी तक कुल दो लाख 84 हजार 301 भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंचे।

बदरीनाथ धाम की बात की जाए तो आज शनिवार को 18 हजार 220 भक्तों ने भगवान बदरी विशाल से दर्शन किए है। बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुले थे। इस तरह बदरीनाथ धाम में अभी तक कुल एक लाख 42 हजार 429 भक्तों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।

सोनप्रयाग में शटल के लिए लंबा इंतजार- सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने वाले शटल वाहनों के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। बढ़ती भीड़ के चलते व्यवस्था पर दबाव जरूर दिखा, लेकिन प्रशासन यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से भेजने में जुटा है।

केदारनाथ में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त... केदारनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बम डिस्पोजल स्क्वाड और पुलिस की संयुक्त टीमों ने एंटी-सबोटॉज चेकिंग अभियान चलाया।

मंदिर परिसर और मार्गों पर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। सुबह 4 से 8 बजे के बीच करीब 5 हजार श्रद्धालु धाम के लिए रवाना हुए। ठंड और कठिन मौसम के बावजूद भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिला।

‘प्लास्टिक से पुण्य’ अभियान की शुरुआत... देहरादून में प्लास्टिक से पुण्य अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाना है। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित है और स्वच्छता को आस्था से जोड़ने का प्रयास करती है।

534 से ज्यादा कर्मी तैनात... यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 534 से अधिक कर्मियों को विभिन्न पड़ावों सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ पर तैनात किया है। पुलिस, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें 24 घंटे सेवा में जुटी हैं।

हेली सेवा से यात्रा हुई आसान... जौलीग्रांट से केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए श्रद्धालु अब कम समय में धाम तक पहुंच पा रहे हैं।

भीड़ में खोया मोबाइल पुलिस ने दिलाया- बद्रीनाथ धाम में एक श्रद्धालु का खोया मोबाइल पुलिस की तत्परता से वापस मिल गया। इस घटना ने पुलिस की संवेदनशीलता और सेवा भाव की सराहना दिलाई।

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में 23 मई को गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के समारोह से पहले सेना के जवानों ने गुरुद्वारा परिसर से बर्फ़ हटाई।

संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी
Top News

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

25 minutes ago
नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य
Top News

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

about 1 hour ago
इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा
Top News

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए
Top News

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

about 1 hour ago
फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

about 1 hour ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

about 2 hours ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 20 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 20 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 20 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 20 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 20 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 20 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 20 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 20 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 20 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 20 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 20 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!