अन्नपूर्णा तालाब पर बनेगा छठ पूजा घाट: 1.50 करोड़ के कार्यों की शुरुआत; जल गंगा संवर्धन अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी के अवसर पर अन्नपूर्णा तालाब में जलाशय पूजन और तालाब विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक मधु वर्मा ने करीब 1.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले छठ पूजा घाट, प्रवेश द्वार और सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर सभी नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, पार्षद प्रशांत बड़वे, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख, अंशुमन चौहान, अवधकिशोर शर्मा, सुधाकर दुबे और अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।
मंत्री सिलावट ने कहा जल गंगा संवर्धन अभियान सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि जल संरक्षण का जनसंकल्प है। उन्होंने साफ किया कि पानी का उत्पादन संभव नहीं, केवल उसका संरक्षण और प्रबंधन ही किया जा सकता है।
इसके लिए समाज के हर नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने पर्यावरण सुधार के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान और जल गंगा संवर्धन अभियान को जनआंदोलन बनाने की बात कही।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर में पिछले तीन वर्षों से चल रहे नो कार-डे अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अच्छे नतीजे मिले हैं। इससे कारों के उपयोग में 20 प्रतिशत की कमी आई है।
पेट्रोल-डीजल की खपत घटी और प्रदूषण में भी कमी दर्ज की गई। उन्होंने जनता से हर शुक्रवार को स्वेच्छा से नो कार-डे अपनाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और साइकिल का इस्तेमाल करने की अपील की।
आबादी के मान से बढ़ रही मांग
महापौर ने बताया 2011 में इंदौर में लगभग 4 लाख मकान थे, जो वर्तमान सर्वे में बढ़कर 8 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। इस बढ़ती आबादी के कारण पानी की मांग तेजी से बढ़ी है।
नगर निगम ने तीन साल में पानी की 28 नई टंकियां शुरू की हैं, ताकि नर्मदा का पानी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। कम बारिश से हजारों बोरवेल सूखने के बाद भी निगम 650 से अधिक टैंकरों के जरिये कॉलोनियों में पानी पहुंचा रहा है।
भविष्य में जलसंकट से बचने का एकमात्र उपाय वर्षा जल संरक्षण है, इसलिए हर नागरिक अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूर लगवाए। उन्होंने बताया प्रदेशभर में जल संरचनाओं का संरक्षण हो रहा है और इंदौर में भी 29 तालाबों के गहरीकरण का काम किया गया है। उन्होंने आमजन से कम से कम 10 लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित करने को कहा।
नर्मदा चौथे चरण का काम प्रगति पर : वर्मा
विधायक मधु वर्मा ने कहा इंदौर में मां नर्मदा के चौथे चरण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं क्षेत्र में लंबे समय से की जा रही छठ पूजा घाट निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है।
शहर और आसपास के गांवों में पानी की सप्लाई को बेहतर करने के लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है।
पानी-पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा बदलते मौसम के कारण बारिश का तरीका बदला है। प्रधानमंत्री के कैच द रेन और मुख्यमंत्री के जल गंगा संवर्धन अभियान के जरिये जल संरक्षण को जनता के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने पानी और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!