बाबा की नगरी में फिर जीवंत हो रहा 1000 साल पुराना मंदिर: 6 साल पहले खुदाई में मिले थे अवशेष
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में करीब एक हजार साल पुराने मंदिर का पुनर्निर्माण अब तेजी से आकार लेने लगा है।
वर्ष 2020 में महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के दौरान खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेषों को उसी शैली में दोबारा स्थापित किया जा रहा है। मंदिर का आधार तैयार हो चुका है और अब आगे का निर्माण कार्य जारी है।
इस प्राचीन शिव मंदिर को वर्ष 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में करीब 28 कारीगर प्रतिदिन निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।
2020 में खुदाई के दौरान मिले थे प्राचीन अवशेष
महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के पहले चरण के दौरान मई 2020 में मंदिर परिसर में खुदाई की जा रही थी। मुख्य मंदिर के सामने करीब 25 से 30 फीट गहराई में खुदाई के दौरान प्राचीन मंदिर का ढांचा सामने आया था।
खुदाई में मंदिर का आधार भाग, प्राचीन शिवलिंग, नंदी, भगवान गणेश, मां चामुंडा और शार्दुल की मूर्तियां सहित कई स्थापत्य अवशेष मिले थे। इसके बाद पुरातात्विक महत्व को देखते हुए खुदाई रोक दी गई थी।
पुरातत्व विशेषज्ञों ने इन अवशेषों को परमारकालीन बताया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मंदिर उस समय की स्थापत्य कला का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
37 फीट ऊंचा होगा प्राचीन शैली का मंदिर
महाकाल मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के शिखर के सामने बन रहा यह शिव मंदिर करीब 37 फीट ऊंचा होगा। मंदिर निर्माण में लगभग 65 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।
निर्माण कार्य पुरातत्व विशेषज्ञों की निगरानी में किया जा रहा है, ताकि मंदिर का स्वरूप और स्थापत्य शैली प्राचीन मंदिर के अनुरूप ही रहे।
राजस्थान से बुलाए गए विशेषज्ञ कारीगर
मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए राजस्थान से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। निर्माण में खुदाई के दौरान मिले पुराने पत्थरों का अधिकतम उपयोग किया जा रहा है।
जहां मूल पत्थर उपलब्ध नहीं हैं, वहां राजस्थान से बेसाल्ट पत्थर मंगवाए जा रहे हैं। इन पत्थरों को प्राचीन मंदिर की शैली और डिजाइन के अनुसार तराशकर लगाया जा रहा है।
अवशेषों की नंबरिंग कर दोबारा जोड़ा जा रहा ढांचा
विशेषज्ञों ने खुदाई में मिले स्तंभ, कुंभ भाग, आमलक और अन्य स्थापत्य अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से वर्गीकरण किया है।
प्रत्येक अवशेष की नंबरिंग की गई है, ताकि उसे उसके मूल स्थान और संरचना के अनुसार दोबारा स्थापित किया जा सके।
इस प्रक्रिया के जरिए प्राचीन अवशेषों को जोड़ते हुए मंदिर को उसके मूल स्वरूप के करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है।
महाकाल मंदिर परिसर में बन रहा यह प्राचीन शैली का मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि उज्जैन की हजारों साल पुरानी स्थापत्य विरासत को भी नई पहचान देगा।
संबंधित समाचार

नए प्रदेश प्रभारी का सख्त संदेश:गुटबाजी खत्म करने पर जोर, दिखावटी स्वागत से भी बचने की नसीहत

मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित:रास्ता जल्द खोलने की मांग

रसीदें 2.46 करोड़ की बैंक में मिले सिर्फ 16.70 लाख:नगर निगम में 2.30 करोड़ का घोटाला

सुसाइड नोट के हस्ताक्षर पर उठे सवाल:4 आरोपी बरी; फॉरेंसिक रिपोर्ट में हस्ताक्षरों में अंतर

सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे:पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार

मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना:इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार

वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

दिल्ली से मुंबई तक चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल:ज्ञानेश पर क्लेश

पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश:फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश

दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत:गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज

जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी:2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

देखिए वीडियो, दूषित जलकांड:किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं

करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब:इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट

रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर:प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत:एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!