देखिए वीडियो, दूषित जलकांड: किसने महापौर से पूछा; 66 दिन फाइल लंबित क्यों रही?, आठ महीने बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद इस मुद्दे पर सियासत फिर तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जलापूर्ति से जुड़ी फाइल 66 दिन तक लंबित क्यों रही? उन्होंने इस देरी को लेकर महापौर से स्पष्टीकरण मांगा और पूछा कि फाइल रोके जाने के पीछे क्या कारण था।
सिंघार ने कहा कि दूषित पानी की घटना के कई महीने बाद भी क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है और जिम्मेदारी तय करने को लेकर सवाल बने हुए हैं।
उन्होंने रामकी कंपनी की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई। साथ ही मुख्यमंत्री से न्यायिक जांच रिपोर्ट पर सरकार का रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कांग्रेस आंदोलन करेगी।
रिपोर्ट में 66 दिन की देरी का उल्लेख
भागीरथपुरा मामले की सार्वजनिक हुई न्यायिक जांच रिपोर्ट में वर्ष 2022 में पाइपलाइन बदलने से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया में देरी का उल्लेख है।
रिपोर्ट के अनुसार महापौर के हस्ताक्षर में 66 दिन की देरी हुई थी। हालांकि आयोग ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार नहीं माना।
रिपोर्ट में कहा गया कि फाइल प्रस्तुत कर हस्ताक्षर कराने की प्रशासनिक प्रक्रिया संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी थी।
आयोग ने पूरे घटनाक्रम को किसी एक व्यक्ति की चूक के बजाय लंबे समय से चली आ रही जलापूर्ति और सीवरेज व्यवस्था की खामियों, निगरानी की कमी और पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया में हुई देरी से जोड़ते हुए कई स्तरों पर लापरवाही का उल्लेख किया है।
रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों की भूमिका पर लापरवाही की टिप्पणी की गई है, जबकि महापौर और महापौर परिषद को जिम्मेदार नहीं माना गया है।
संबंधित समाचार

मशहूर पंजाबी गायक के चार्टर्ड प्लेन में दिखी इस प्रसिद्ध शायर की किताब:इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की तस्वीर; इस किताब ने खींचा ध्यान

शाम होते ही जाम के जाल में फंसा इंदौर:दो प्रमुख मार्गों पर थमे वाहनों के पहिए; यातायात पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की कवायद:शहरों से कनेक्टिविटी होगी मजबूत; सांसद और विधायक ने किया शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश से कोर्ट में भिड़ा वकील:बोला- आप कुर्सी पर बैठने लायक नहीं; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल

महापुरुषों की प्रतिमाओं को लेकर समय सीमा तय:इतने दिनों में स्थापित करने का लक्ष्य; 15 प्रमुख स्थानों पर व्यवस्थित होंगे लेफ्ट टर्न

वीडियो देखिये, सरकार का सख्त एक्शन:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

दुकान लगाने से लेकर दोस्ती तुड़वाने तक वसूली का खेल:कहीं 10 हजार तो कहीं दो लाख के लिए की गई मारपीट

क्राइम ब्रांच ने अलग-अलग मामलों में दो फरार तस्करों को दबोचा:गांजा और ब्राउन शुगर के मामलों में सप्लाई चेन बनाकर की धरपकड़

कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कामकाज का हुआ मूल्यांकन:यह थाना फिर बना नंबर-1; यह थाना दूसरे और यह तीसरे स्थान पर

पार्षद पति पर पत्थरबाजी, प्रताड़ना व जमीन पर कब्जे के आरोप; अब वीडियो-साक्ष्य लेकर सामने आए वकील:26 दिसंबर, 2025 को परिवार पर हुए हमले में एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप

29.80 लाख के भुगतान पर घिरी शांता स्वामी भार्गव:करोड़ों के कथित गबन में अब अफसर पर आरोप पत्र

पानी की बर्बादी पर नगर निगम का एक्शन:दो दिन तक समझाइश देने के बाद भी नहीं सुधरे हालात; काट दिए चालान

राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल:कार्तिक माह की पहली सवारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग से जवाब मांगने की तैयारी:चुनाव आयोग और विपक्षी दलों के बीच जारी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

शादी का वादा कर वीडियो एडिटर से दुष्कर्म:चार साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

विक्रम यूनिवर्सिटी में NSUI का उग्र प्रदर्शन:कुलसचिव के सामने जूता लहराया; गेट पर बरसाईं लातें, कार्यालय की नेमप्लेट भी उखाड़ी

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म:खुद को कुंवारा बताकर महिला को जाल में फंसाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक:कलेक्टर ने दिखाए सख्त तेवर; लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर गिरी गाज

बिग बी की पोस्ट से मची हलचल:प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया; लोग इसका मतलब तलाशने लगे

पूर्व सीएसपी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका:एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!