सब्जी व्यापारी से रुपए मांगे: पत्नी ने विरोध किया तो पीठ में मारा चाकू; एक आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी इलाके में सब्जी व्यापारी की दुकान पर रुपए मांगने पहुंचे तीन बदमाशों ने विवाद के दौरान व्यापारी की पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
महिला के बीच-बचाव करने पर एक आरोपी ने उसकी पीठ में चाकू मार दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले।
दुकान पर पहुंचे थे तीन आरोपी
पुलिस के मुताबिक घटना बिल्सी रोड की है। यहां मोनू साहू सब्जी की दुकान लगाते हैं। घटना के समय उनके पिता गयाप्रसाद और पत्नी पूजा भी दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान अरुण, उसका भाई अंकुर व निश्चल वहां पहुंचे।
आरोप है कि अरुण ने मोनू से रुपए मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने चाकू निकाल लिया और मोनू के साथ झूमाझटकी करने लगे। पति को बचाने पहुंची पूजा पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई।
भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ा
घटना के बाद मोनू और उनके पिता ने मदद के लिए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों को घेर लिया। भीड़ ने अरुण को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
महिला अस्पताल में भर्ती
घायल पूजा को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है।
उनका कहना है कि क्षेत्र में बदमाशों की गतिविधियों से लोग परेशान हैं और पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश के साथ घटना के कारणों और आरोपों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!