दूषित जलकांड के दौरान अस्पताल में महिला की मौत: गंभीर बीमार थी; चल रहा था इलाज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के दौरान गंभीर रूप से बीमार हुईं 67 वर्षीय पार्वती कोंडला की बुधवार रात मौत हो गई। पार्वती को दुर्लभ गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) हुआ था और वे करीब 72 दिन तक वेंटिलेटर व आईसीयू में भर्ती रही थीं।
उस समय डॉक्टरों ने उनके बचने की संभावना बेहद कम बताई थी, लेकिन लंबे इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और मार्च में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
परिवार के मुताबिक तबीयत दोबारा बिगड़ने पर पार्वती को 17 अगस्त से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लगातार इलाज के बावजूद बुधवार रात उनकी मौत हो गई।
हालांकि, वर्तमान मौत का चिकित्सकीय कारण और इसका भागीरथपुरा दूषित पानी की घटना से सीधा संबंध अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुआ है।
दिसंबर में हुई थीं भर्ती
पार्वती को दिसंबर 2025 में उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां जांच में GBS की पुष्टि हुई।
गंभीर स्थिति के चलते उन्हें 16 दिन वेंटिलेटर और 22 दिन आईसीयू में रखा गया। फेफड़ों की स्थिति खराब होने पर ट्रेकोस्टोमी भी की गई थी।
मार्च में मिली थी अस्पताल से छुट्टी
करीब 72 दिन के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और 9 मार्च को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
घर लौटने के बाद भी उनकी फिजियोथैरेपी और नियमित देखभाल जारी थी। परिवार के अनुसार दवाइयों, फिजियोथेरेपी और केयरटेकर पर हर महीने करीब 60 से 70 हजार रुपए खर्च हो रहे थे।
शासन ने उठाया था इलाज का खर्च
भागीरथपुरा कांड के दौरान पार्वती के इलाज की शासन स्तर पर निगरानी भी की थी। परिवार के अनुसार उस समय इलाज के खर्च के लिए शासन ने करीब 19.50 लाख रुपए की सहायता का आश्वासन दिया गया था।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!