वीडियो देखिए, SIR के विरोध में प्रदर्शन: सैकड़ों हिरासत में; जंतर-मंतर पर आप नेताओं और प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने का हवाला देते हुए कार्रवाई की।
AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। बाद की रिपोर्टों में हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 500 से अधिक बताई गई है।
प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और RAF की तैनाती की गई। दिल्ली पुलिस ने पहले ही प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इलाके में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ाई गई और यातायात को भी डायवर्ट किया गया।
11 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री-एग्जिट बंद
सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली मेट्रो ने जंतर-मंतर के आसपास के 11 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इनमें राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, पटेल चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। कुछ प्रमुख स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा जारी रखी गई।
सौरभ भारद्वाज हिरासत में
AAP नेता सौरभ भारद्वाज जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से करने की अपील की थी। AAP की ओर से आरोप लगाया गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
मुंबई में भी प्रदर्शन की तैयारी
इधर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार शाम 4 बजे प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद CJP ने कार्यक्रम जारी रखने की घोषणा की है।
SIR को लेकर प्रदर्शनकारी मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं चुनाव आयोग ने SIR की प्रक्रिया को मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रिया बताया है और अपने फैसलों का बचाव किया है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!