मस्जिद क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग से कारोबार प्रभावित: रास्ता जल्द खोलने की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शाही मस्जिद क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग का असर आसपास के बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है।
सीमित आवाजाही के कारण दुकानों तक ग्राहकों की पहुंच प्रभावित हुई है। व्यापारी और रहवासी अब स्थिति सामान्य होने और रास्ते जल्द खोलने की मांग कर रहे हैं।
मस्जिद के आसपास सुरक्षा बलों की तैनाती और बैरिकेडिंग के चलते लोग अनावश्यक रूप से क्षेत्र में जाने से बच रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है, लेकिन स्थिति नियंत्रित होने के साथ सामान्य आवागमन भी बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की।
सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है मामला
पूरा विवाद सिंहस्थ-2028 की तैयारियों और मास्टर प्लान-2035 के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण से जुड़ा है। नगर निगम करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से कोयला फाटक से कंठाल चौराहा, छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा कर रहा है। इस मार्ग में कई मकान-दुकानों और धार्मिक स्थलों के बाधक हिस्से हटाए जा चुके हैं।
कार्रवाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई मस्जिद की छत
शाही मस्जिद के बाधक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान मीनार का एक हिस्सा टूटकर मुख्य छत पर गिर गया था।
इससे छत को नुकसान पहुंचा और मलबा अंदर गिरा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद प्रशासन और शहर काजी ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की थी।
फिलहाल मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था जारी है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के साथ जल्द सामान्य आवाजाही बहाल होने से बाजार की गतिविधियां भी पटरी पर लौट सकेंगी।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!