मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस मैदान में जाएगा यह थाना: इस त्योहार तक पूरी होगी शिफ्टिंग, पुरानी बिल्डिंग हटाकर काम को मिलेगी रफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम को आगे बढ़ाने के लिए छोटे गणपति मंदिर के पास स्थित मल्हारगंज पुलिस थाने को जिंसी मैदान की नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है।
थाने का सामान, जब्त वाहन और पुलिस रिकॉर्ड धीरे-धीरे नई इमारत में पहुंचाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक नवरात्र तक थाना पूरी तरह नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा।
शिफ्टिंग के बाद पुराने थाने की बिल्डिंग को हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते थाना परिसर की जगह भी निर्माण कार्य की जद में आ रही है। थाने का काम प्रभावित न हो, इसलिए रिकॉर्ड और अन्य सामान को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट किया जा रहा है।
पुरानी बिल्डिंग से बड़ी है नई इमारत
जिंसी मैदान में तैयार नई बिल्डिंग पुरानी मल्हारगंज थाना बिल्डिंग से बड़ी है। यहां थाने के दस्तावेज और रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने की व्यवस्था की जा रही है। थाने में जब्त कर रखे गए वाहनों को भी नई जगह शिफ्ट किया जा चुका है।
मेट्रो की जद में आए पेड़ भी हटाए
मेट्रो प्रोजेक्ट के निर्माण क्षेत्र में आने वाले कुछ पेड़ों को भी गुरुवार को हटाया गया। इसके साथ ही छोटे गणपति मंदिर के पास और मल्हारगंज थाने के सामने मौजूद कुछ दुकानों को भी पहले हटाया जा चुका है।
स्टेशन निर्माण के लिए तेजी से चल रहा काम
छोटे गणपति मंदिर और मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन से जुड़े निर्माण कार्य चल रहे हैं। थाना शिफ्ट होने के बाद पुरानी बिल्डिंग हटाई जाएगी, जिससे प्रस्तावित मेट्रो निर्माण के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी।
संबंधित समाचार

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!