दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत: एक ने फांसी लगाई; दूसरे की सड़क हादसे में मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बीती रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। आजाद नगर क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने घर के बाहर बने कमरे में फांसी लगा ली।
वहीं तेजाजी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रुपए लेकर घर से निकला, लौटने के बाद लगाई फांसी
आजाद नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनोज (35) पिता मोहर सिंह ठाकुर, निवासी मूसाखेड़ी के रूप में हुई है।
वह गैस सिलेंडर डिलीवरी और रिपेयरिंग का काम करता था। पुलिस के मुताबिक रात करीब 12.30 बजे उसने घर के बाहर बने कमरे में फांसी लगा ली।
मृतक के भाई विनोद ने बताया कि मनोज रात करीब 11 बजे कुछ रुपए लेकर घर से निकला था और पत्नी से जल्द लौटने की बात कही थी।
बाद में वह घर लौट आया। परिवार के सदस्य सो चुके थे। कुछ देर बाद पत्नी बाहर के कमरे में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
परिजन के मुताबिक मनोज ने घटना से पहले विदिशा निवासी अपने साले से फोन पर बातचीत भी की थी। परिजनों ने किसी तरह के कर्ज की जानकारी से इनकार किया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तेजाजी नगर क्षेत्र में डी-मार्ट के पास रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दीपक मनासिया, निवासी कुशलगढ़ (महू), को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक को उसके पीछे आ रहे दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार सवार युवक वाहन मौके पर छोड़कर दूसरी कार से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजन ने बताया कि दीपक काम के सिलसिले में चापड़ा गया था और उसके साथ कुछ दोस्त भी अलग-अलग बाइकों से थे। दीपक खेती-किसानी करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!