इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद: निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की विधानसभा-3 के वार्ड 59 में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय बीजेपी पार्षद रुपाली अरुण पेंढारकर को आमंत्रित नहीं किए जाने पर उन्होंने निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
पार्षद ने दी ये चेतावनी
उन्होंने अधिकारियों पर कार्यक्रम की जानकारी छिपाने और मनमानी करने का आरोप लगाया। पेंढारकर ने अपने बयान में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में इस तरह कार्यक्रम आयोजित किया गया और पार्षद को सूचना नहीं दी गई तो "अंजाम बुरा होगा।"
बोलीं- हमारे वार्ड में कार्यक्रम, फिर भी हमें जानकारी नहीं
पार्षद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर नगर निगम की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका दावा है कि कार्यक्रम की जानकारी न तो उन्हें दी गई और न ही क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला को।
उन्होंने कहा कि आयोजन उनके वार्ड में हुआ और वार्ड के लोगों को कार्यक्रम में बुलाया गया, लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को ही इसकी जानकारी नहीं दी गई। पेंढारकर ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम की जानकारी केवल प्रभारी महापौर को दी गई, जबकि विधायक और पार्षद को इससे दूर रखा गया।
अगली बार ऐसा हुआ तो अंजाम बुरा होगा
पार्षद ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वार्ड में पहले भी इस तरह की स्थिति सामने आ चुकी है और यह दूसरी बार है जब उन्हें किसी आयोजन की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी ऐसा हुआ तो वह इसका विरोध करेंगी और उनके शब्दों में, "अंजाम बुरा होगा।"
प्रभारी महापौर बोले- अधिकारियों की गलती
मामले पर प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन हर साल होता है और इस बार भी जिला बाल विकास परियोजना की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि स्थानीय विधायक और पार्षद को कार्यक्रम की सूचना नहीं दी गई थी। अधिकारियों से पूछताछ करने पर अलग-अलग स्तर से जिम्मेदारी बताई गई। राठौर ने इसे अधिकारियों की गलती बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम की जानकारी दी जानी चाहिए थी।
पहले भी विवादों में रही हैं पार्षद
पार्षद रुपाली पेंढारकर इससे पहले भी अलग-अलग विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। मार्च 2025 में बीजेपी की एक बैठक के दौरान उनके बैठक से चले जाने को लेकर विवाद सामने आया था।
इसके अलावा मई 2025 में बजरंग दल से जुड़े पदाधिकारियों के साथ भी विवाद हुआ था। उस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायतें दर्ज कराए जाने की बात सामने आई थी। फिलहाल वार्ड 59 के कार्यक्रम को लेकर पार्षद की नाराजगी और निगम अधिकारियों की सफाई के बाद मामला चर्चा में है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!