रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला निगम का बुलडोजर: प्रसिद्ध प्रतिष्ठान सहित बाधक हिस्से हटाए; इतनी पोकलेन और जेसीबी के साथ पहुंचा अमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की राह में आ रहे बाधक निर्माण हटाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार को छावनी क्षेत्र में एक बार फिर कार्रवाई की।
निगम का अमला तीन पोकलेन और दो जेसीबी मशीनों के साथ छावनी चौराहे पहुंचा। यहां मथुरावाला प्रतिष्ठान की बिल्डिंग समेत अन्य मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सड़क सीमा में आ रहे हिस्सों को हटाया गया।
कार्रवाई की शुरुआत मैन्युअल तरीके से की गई, जिसके बाद मशीनों की मदद से बाधक हिस्से हटाए गए। मौके पर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान स्थिति शांतिपूर्ण रही।
लंबित कार्रवाई पूरी करने का दावा
नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह के मुताबिक मास्टर प्लान में शामिल छावनी रोड के चौड़ीकरण के लिए जिन बाधक हिस्सों को हटाने की कार्रवाई लंबित थी, उन्हें हटाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एक मकान का छज्जा सहित अन्य निर्माणों के बाधक हिस्से हटाए गए हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई सड़क को निर्धारित चौड़ाई में विकसित करने के लिए की जा रही है।
मई में भी हुई थी कार्रवाई
छावनी क्षेत्र में रोड चौड़ीकरण के लिए निगम ने मई में भी रिमूवल कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 60 फीट सड़क के लिए बाधक निर्माण हटाए गए थे।
कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से जन अधिकार यात्रा भी निकाली गई थी। शुक्रवार की कार्रवाई को इसी प्रोजेक्ट की लंबित कार्रवाई आगे बढ़ाने के तौर पर बताया जा रहा है।
पिछली कार्रवाई में डॉक्टर हुए थे घायल
पिछली कार्रवाई के दौरान मशीन में बिजली के तार उलझने के बाद जेसीबी से तार हटाने के प्रयास में बिजली का खंभा उखड़कर होम्योपैथिक डॉक्टर कपिल दीक्षित पर गिर गया था।
हादसे में वे घायल हुए थे। इसके बाद बिजली लाइनों और मशीनरी के बीच सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई थी।
पुराने निर्माण भी कार्रवाई की जद में
छावनी क्षेत्र में कई मकान और प्रतिष्ठान लंबे समय पुराने बताए जाते हैं। मथुरावाला की जिस बहुमंजिला बिल्डिंग के बाधक हिस्से पर कार्रवाई की गई, वह भी पुराना निर्माण बताया जा रहा है।
निगम के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए निर्धारित सीमा में आने वाले हिस्सों को चिन्हित कर चरणबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!