खबर
Top News

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म: 5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के हजीरा थाना पुलिस ने उज्जैन जिले के बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश रायकवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाए
एक महिला आरक्षक ने आरोप लगाया है कि राकेश ने शादी का भरोसा देकर करीब पांच साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का यह भी आरोप है कि बाद में आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 69, 296(b) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति की मौत के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति
हजीरा पुलिस के अनुसार महिला आरक्षक के पति भी मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक थे। फरवरी 2020 में उनकी मृत्यु के बाद महिला को अनुकंपा नियुक्ति मिली।

दिसंबर 2020 में उन्होंने गुना जिले में आरक्षक के रूप में सेवा शुरू की।

इसके बाद वर्ष 2021 में इंदौर के PTC मूसाखेड़ी में प्रशिक्षण के दौरान महिला की मुलाकात राकेश रायकवार से हुई।

ट्रेनिंग के दौरान शादी का प्रस्ताव देने का आरोप
महिला ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि राकेश ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए उससे शादी करने की इच्छा जताई थी।

महिला ने उसे अपनी पारिवारिक स्थिति और दो बच्चों के बारे में भी बताया था।

शिकायत के मुताबिक, 21 नवंबर 2021 को राकेश उसे विभागीय काम और शादी से संबंधित बातचीत के बहाने इंदौर के एक होटल में ले गया।

महिला का आरोप है कि वहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए।

ग्वालियर ट्रांसफर के बाद भी मिलने का आरोप
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद महिला का ट्रांसफर ग्वालियर हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2022 से राकेश उसके सरकारी क्वार्टर पर आता रहा और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। महिला के अनुसार, इस दौरान राकेश लगातार शादी करने की बात कहता रहा।

जून 2026 में शादी से इनकार का आरोप
महिला ने शिकायत में बताया कि 15 जून 2026 को राकेश उसके सरकारी क्वार्टर पर आया था। उसने राकेश से तलाक के दस्तावेज दिखाने और शादी करने की बात कही।

आरोप है कि इस बार राकेश ने शादी से इनकार कर दिया। महिला के मुताबिक, राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं और वह उन्हें छोड़ नहीं सकता।

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि शादी से इनकार करने का विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग में वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

शिकायत में महिला ने आरोपी पर उसे और उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हजीरा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब महिला के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम स्थिति जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी
Top News

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

less than a minute ago
इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद
Top News

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

17 minutes ago
स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
Top News

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी
Top News

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

about 1 hour ago
अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील
Top News

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

about 2 hours ago
कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना
Top News

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

about 2 hours ago
सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Top News

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला
Top News

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

about 2 hours ago
फ्लैट में चोरों ने बोला धावा
Top News

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
Top News

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

about 2 hours ago
बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना
Top News

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

about 3 hours ago
उपद्रव से जुड़े भड़काऊ  व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक
Top News

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

about 3 hours ago
करोड़ों का राशन घोटाला
Top News

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

about 3 hours ago
हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह
Top News

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

about 3 hours ago
बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी
Top News

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

about 3 hours ago
साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज
Top News

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

about 3 hours ago
पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़
Top News

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

about 3 hours ago
3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी
Top News

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

about 3 hours ago
गेमिंग की आड़  में सट्टा 2 गिरफ्तार
Top News

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!