जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा कड़ी: 2500 से ज्यादा जवान तैनात; ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शाही मस्जिद से जुड़े विवाद और 28 सितंबर को हुए पथराव के बाद जुमे की नमाज को देखते हुए उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
संवेदनशील क्षेत्रों में 2500 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) सहित अन्य बल भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
शाही मस्जिद और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। 28 सितंबर की घटना में पथराव के बाद पुलिस ने CCTV और ड्रोन फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान की कार्रवाई भी शुरू की थी।
सोशल मीडिया पर भी निगरानी
पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर भरोसा न करें और ऐसी सामग्री को आगे प्रसारित न करें। हालिया विवाद के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ सामग्री को लेकर कार्रवाई भी शुरू की है।
28 सितंबर को हुआ था विवाद
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान 28 सितंबर को पुलिस और भीड़ के बीच तनाव हुआ था।
पुलिस के अनुसार पथराव की घटना के बाद आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति नियंत्रित की गई। घटना के बाद कई लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।
सड़क चौड़ीकरण के चलते हटाया गया प्रभावित हिस्सा
प्रशासन के अनुसार सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत सड़क को निर्धारित चौड़ाई में विकसित किया जा रहा है। इसी सड़क की प्रस्तावित सीमा में शाही मस्जिद का एक हिस्सा भी प्रभावित हो रहा था।
प्रशासन और मस्जिद से जुड़े प्रतिनिधियों के बीच सहमति के बाद प्रभावित हिस्से को हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ी फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस जुमे की नमाज के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अफवाह या अप्रिय स्थिति को रोकने पर है। प्रशासन एवं पुलिस ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!