पूर्व सीएम के पिता की जमीन हड़पने की कोशिश: फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए कब्जे का आरोप; दो गिरफ्तार, लेखपाल समेत दो की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बिजनौर।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पिता दिवंगत महेंद्रनाथ की उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में स्थित 26 बीघा जमीन को कथित फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने की कोशिश के मामले का खुलासा हुआ है।
नजीबाबाद पुलिस ने मामले में दो आरोपियों धर्मपाल सिंह और विजय शंकर को गिरफ्तार किया है। वहीं, हल्का लेखपाल डेविड कुमार और जसविंदर ढिल्लो की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, नजीबाबाद तहसील के अमीखानपुर गांव में महेंद्रनाथ के नाम करीब 90 बीघा कृषि भूमि है। यह जमीन लंबे समय से बटाई पर दी गई थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर 26 बीघा जमीन पर कब्जे का रास्ता तैयार किया गया।
फर्जी वसीयत और डेथ सर्टिफिकेट से खुलासा
कमलनाथ ने 18 मई 2026 को जमीन पर उत्तराधिकार दर्ज कराने के लिए नजीबाबाद तहसीलदार के यहां आवेदन किया था।
इस दौरान लेखपाल की रिपोर्ट में जमीन को विवादित बताया गया। इसके बाद जानकारी सामने आई कि जमीन को लेकर तहसीलदार की अदालत में धर्मपाल बनाम ग्राम सभा नाम से वाद चल रहा है और इसमें महेंद्रनाथ के नाम की एक कथित वसीयत पेश की गई है। पुलिस के मुताबिक यह वसीयत पंजीकृत नहीं थी।
मामले में महेंद्रनाथ का एक कथित मृत्यु प्रमाण पत्र भी सामने आया। पुलिस के अनुसार यह प्रमाण पत्र 10 अप्रैल 2003 को नजीबाबाद से जारी बताया गया है, जबकि कमलनाथ की शिकायत के मुताबिक उनके पिता की मृत्यु 7 सितंबर 2004 को दिल्ली के अस्पताल में हुई थी। इसी अंतर को लेकर दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठे।
शिकायत के बाद चार लोगों पर केस
कमलनाथ की शिकायत पर 30 सितंबर को नजीबाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने धर्मपाल सिंह, विजय शंकर, जसविंदर ढिल्लो और लेखपाल डेविड कुमार को नामजद किया है।
पुलिस के अनुसार धर्मपाल और विजय शंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विजय शंकर पर कथित फर्जी वसीयत तैयार करने में भूमिका का आरोप है। पूरे मामले में दस्तावेजों की जांच के साथ अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
जमीन कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक मामले की जांच जारी है। पुलिस जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की वैधानिक प्रक्रिया पर भी काम कर रही है।
इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में इस्तेमाल करने में और कौन लोग शामिल थे। पुलिस अब नामजद फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ पूरे दस्तावेजी नेटवर्क की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें

गांधी जयंती पर बेटियों का ‘न्यायाग्रह’:जंजीरों में बंधकर उठाया सवाल; सुरक्षा के नाम पर आजादी क्यों?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!