करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में इतने आरोपी तलब: इस व्यावसायिक ग्रुप के खिलाफ ईडी ने कोर्ट में दाखिल की कंप्लेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रुचि ग्लोबल लिमिटेड (अब एग्रोट्रेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड) से जुड़े करीब 66 करोड़ रुपए के बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 1 अक्टूबर को इंदौर की विशेष PMLA कोर्ट में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की। कोर्ट ने 21 आरोपी व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्री-कॉग्निजेंस सुनवाई के लिए नोटिस जारी किए हैं।
CBI की FIR के बाद शुरू हुई जांच
ED ने यह जांच CBI भोपाल की FIR के आधार पर PMLA के तहत शुरू की थी। CBI की FIR में रुचि ग्लोबल लिमिटेड, उमेश शाहरा, साकेत बरोड़िया, आशुतोष मिश्रा सहित अन्य के नाम दर्ज थे।
ED के अनुसार कंपनी ने पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और जम्मू-कश्मीर बैंक के कंसोर्टियम से करीब 66 करोड़ रुपए की नॉन-फंड बेस्ड क्रेडिट सुविधाएं, मुख्य रूप से लेटर ऑफ क्रेडिट (LC), हासिल की थीं।
फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप
ED की जांच के मुताबिक, संबंधित सहयोगी संस्थाओं के पक्ष में कृषि उत्पादों की खरीद के नाम पर LC का इस्तेमाल किया गया।
एजेंसी का आरोप है कि इसके लिए फर्जी बिल ऑफ एक्सचेंज और लॉरी रिसीट जैसे दस्तावेज तैयार किए गए। बिल डिस्काउंट होने के बाद प्राप्त रकम विभिन्न संबंधित संस्थाओं के खातों के जरिए घुमाकर एक से तीन दिन के भीतर रुचि ग्लोबल के खातों में वापस पहुंचाई गई।
23.50 लाख नकद जब्त, 5.13 करोड़ की संपत्ति अटैच
ED ने 23 दिसंबर 2025 को PMLA की धारा 17 के तहत तलाशी कार्रवाई की थी। इस दौरान 23.50 लाख रुपए की नकदी जब्त करने के साथ कुछ बैंक खाते फ्रीज किए गए थे। इसके बाद 18 फरवरी 2026 को करीब 5.13 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया गया।
ED के अनुसार अटैच की गई संपत्तियों में रुचि ग्लोबल से जुड़े उमेश शाहरा की पत्नी नीता शाहरा के नाम की जमीन भी शामिल है। एजेंसी का आरोप है कि बैंक से प्राप्त रकम का इस्तेमाल संपत्तियां खरीदने में किया गया।
जांच अभी जारी
CBI की FIR में बैंक कंसोर्टियम को 188.35 करोड़ रुपए के कथित नुकसान का उल्लेख था, जबकि ED की वर्तमान जांच में करीब 66 करोड़ रुपए की नॉन-फंड बेस्ड क्रेडिट सुविधाओं के कथित दुरुपयोग पर फोकस है।
प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल होने के बाद कोर्ट ने 21 आरोपियों एवं संस्थाओं को नोटिस जारी किए हैं। ED ने बताया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

नए उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है फोकस:मुख्यमंत्री मोहन यादव

शाही मस्जिद की मीनार टूटने से फैली अफवाहों पर कलेक्टर ने लगाया विराम:प्रशासन का स्पष्टीकरण 'स्थिति नियंत्रण में, जनहानि नहीं'

पीएम मोदी से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

‘नक्सलमुक्त’ के बाद अब ‘नशामुक्त’ एमपी की तैयारी:सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सरकार की दिशा साफ

अवैध कॉलोनी की खबर छापी तो तथाकथित पत्रकार पर जानलेवा हमला:पटवारी के सामने बांस-बल्लियों से पीटा

देखिए वीडियो, कार की टक्कर के बाद मोबाइल छीनने का आरोप:तीन युवकों की पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग

थार सवार बदमाशों का आतंक युवकों पर किया हवाई फायर:घूरने की बात पर पहले युवक को पीटा था; समझाने पहुंचे तो कार से की वारदात

आस्था का हिसाब या सियासत का 'सेल्फ डिफेंस'?:दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे:एक मिनट के अंदर दो खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण पदक; बॉक्सिंग में हैट्रिक

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराने वाले इतने आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल; मंगलसूत्र और नकदी समेत इतने हजार का माल बरामद

अब तोते की तरह कबूलेगा जुर्म:पुलिस दबाएगी टेंटुआ

छावनी में रोड चौड़ीकरण के लिए फिर चला बुलडोजर:मथुरावाला बिल्डिंग समेत बाधक हिस्से तोड़े; तीन पोकलेन और दो जेसीबी के साथ पहुंचा अमला

देखिए वीडियो, SIR के विरोध में प्रदर्शन:सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में; इनके इस्तीफे की मांग, भारी पुलिस और RAF तैनात

फूल की बोरी में मिला चार किलो गांजा विक्रेता गिरफ्तार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; 3 की मौत वाहनों में फंसे शव, क्रेन से रेस्क्यू

छात्रा को मिलने बुलाया:कमरे में दोस्तों के साथ किया गैंगरेप; चारों आरोपी नाबालिग, दो गिरफ्तार, दो फरार

तेज रफ्तार और नशे के खिलाफ स्कूल से ट्रेवल्स तक पहुंचाया सुरक्षा का संदेश:170 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

फर्जी क्राइम ब्रांच का खेल:एमडी ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 4 हजार

सड़क हादसा:बेकाबू ट्रक ने दो कारों और दूसरे ट्रक को मारी टक्कर; दो की मौत, वाहनों के नीचे दबे शव, हादसे के बाद लगा लंबा जाम

बंटी नागर की मौत से प्रॉपर्टी कारोबार में भूचाल:बिल्डरों, कॉलोनाइजरों, खरीदारों और निवेशकों के माथे पर चिंता की लकीरें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!