देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी: रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के महू नाके से नगर निगम की कचरा गाड़ी का एक वीडियो सामने आया है, जिसने नगर निगम की कार्यप्रणाली और वाहनों के रखरखाव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में कचरा गाड़ी के गेट को रस्सी के सहारे बांधकर सड़क पर चलाया जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
सुरक्षा के लिए चिंता का विषय
नगर निगम के वाहन शहर की सफाई व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं और रोजाना बड़ी संख्या में इन वाहनों का शहर की सड़कों पर संचालन होता है। ऐसे में यदि किसी वाहन का गेट ही सुरक्षित तरीके से बंद न हो और उसे रस्सी बांधकर चलाया जाए, तो यह राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
चलती सड़क पर इस तरह जुगाड़ के सहारे वाहन का संचालन कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। अचानक गेट खुलने या रस्सी टूटने की स्थिति में वाहन के आसपास मौजूद लोगों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी रहती है।
कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि नगर निगम के वाहनों की नियमित जांच और मेंटेनेंस किस स्तर पर किया जा रहा है। एक तरफ नगर निगम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार प्रयासों का दावा करता है, वहीं दूसरी तरफ उसके ही सफाई वाहनों की ऐसी स्थिति सामने आना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
क्या वाहनों को सड़क पर उतारने से पहले उनकी फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है? क्या जर्जर या खराब वाहनों को समय पर दुरुस्त कराया जाता है?
अब देखना होगा नगर निगम क्या एक्शन लेता है
अब देखना होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद नगर निगम मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या शहर में संचालित अन्य कचरा वाहनों की भी जांच कराई जाएगी?
संबंधित समाचार

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

राजवाड़ा पर एसबीआई इमारत का स्ट्रक्चर ढहा बैंक और निगम की लापरवाही का खुलासा:महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मलबा गिरने से फैली दहशत; बाल-बाल बचे राहगीर

फिर धंसी सड़क... परदेशीपुरा में खोखली जमीन पर हवा में लटका कांक्रीट का स्लैब:नगर निगम में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का खुलासा

देखिये वीडियो, 450 करोड़ के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर सवाल:प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखी भैंसें; प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन

1.07 करोड़ रुपए बकाया, फिर भी पटाखा बाजार की जमीन के आवंटन की तैयारी:आईडीए की स्कीम-97 की जमीन पर राशि वसूली लंबित

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!