1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा: 640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जोधपुर।
फलोदी जिले में 9 साल का बच्चा भोमाराम 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया।
घटना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।
640 फीट नीचे दिखी हलचल
बोरवेल में कैमरा डालने पर करीब 640 फीट की गहराई पर बच्चे की हलचल दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।
हादसा फलोदी के पूनिया की ढाणी में दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। खेत में खराब पड़े बोरवेल को ठीक करने के लिए मशीन बुलाई गई थी।
पाइप निकालने का काम चल रहा था। इसी दौरान बच्चा अचानक बोरवेल में गिर गया। घटना के समय उसके पिता पाचाराम भी पास में मौजूद थे।
पिता बोले- मेरी आंखों के सामने गिरा बेटा
बच्चे के पिता पाचाराम ने बताया कि वह बोरवेल से मोटर निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा उनकी आंखों के सामने बोरवेल में गिर गया।
पिता के मुताबिक, पीछे मुड़कर देखने पर बच्चे का सिर और हाथ दिखाई दे रहे थे, लेकिन जब तक वह उसके पास पहुंचते, बच्चा गहराई में जा चुका था।
कैमरे में 640 फीट नीचे दिखी हलचल
रेस्क्यू टीम ने बच्चे की स्थिति का पता लगाने के लिए बोरवेल में कैमरा डाला। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 640 फीट नीचे बच्चे की हलचल नजर आई।
इसके बाद बच्चे को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम के साथ मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची।
प्रशासनिक अधिकारी भी रेस्क्यू की निगरानी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, घटना के करीब दो घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
जोधपुर से भी एसडीआरएफ की टीम बुलाए जाने की जानकारी है।
बेटे का नाम पुकार रही मां
हादसे के बाद परिवार का बुरा हाल है। खेत में मौजूद बच्चे की मां बार-बार उसका नाम पुकार रही है।
ग्रामीण भी बच्चे के सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद में रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है। बच्चे को बाहर निकालने और उसकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
संबंधित समाचार

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!