एक माह में 8 लाख लोगों ने किए केदारनाथ के दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, 20 लाख के पार पहुंची संख्या, अब तक 86 यात्रियों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
खुलासा फर्स्ट, केदारनाथ।
केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रा शुरू होने के एक महीने के भीतर ही 8 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
चारधामों में सबसे ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। हालांकि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और अन्य कारणों से अब तक 39 श्रद्धालुओं की मौत भी हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। पहले ही दिन करीब 38 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
इसके बाद से लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है। 23 मई तक कुल 8 लाख 11 हजार 923 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं।
प्रशासन का कहना है कि जून महीने में स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है।
इसी को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और बदरी-केदार मंदिर समिति भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटे हैं।
इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यात्रियों को सुगम दर्शन कराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर को दिनभर में केवल 3 से 4 घंटे के लिए बंद किया जा रहा है, बाकी समय श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खुले रखे जा रहे हैं।
यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी और ठंड के कारण यात्रियों की तबीयत बिगड़ रही है। अब तक विभिन्न कारणों से 39 यात्रियों की मौत हो चुकी है।
एक महीने की यात्रा अवधि में बदरी-केदार मंदिर समिति को 14 करोड़ 50 लाख रुपए से अधिक की आय हुई है। वहीं हेलीकॉप्टर सेवा का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। अब तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ पहुंच चुके हैं।
आठ हेलीकॉप्टर कंपनियों ने मिलकर एक महीने में 5 हजार से ज्यादा उड़ानें संचालित की हैं। इसके अलावा यात्रा में घोड़े-खच्चरों का उपयोग भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 7744 घोड़े-खच्चर पंजीकृत किए गए हैं, जिनसे अब तक करीब 2 करोड़ 44 लाख रुपए की आय हो चुकी है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर निकलें।
उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
23 मई को एक ही दिन में 1 लाख 2 हजार 864 श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।
अब तक कुल 20 लाख 86 हजार 341 श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं। हालांकि आस्था और उत्साह के बीच यात्रा के दौरान कई दुखद घटनाएं भी सामने आई हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार यात्रा में 86 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। अधिकांश मामलों में तबीयत बिगड़ने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कारण बताया गया है।
रुद्रप्रयाग जिले में बीते दो दिनों में चार यात्रियों की मौत हुई। 23 मई को गौरीकुंड मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में मध्य प्रदेश निवासी 35 वर्षीय बोंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नई दिल्ली निवासी 62 वर्षीय मनवर सिंह की गुप्तकाशी में तबीयत बिगड़ने से जान चली गई।
इसके अलावा महाराष्ट्र निवासी धर्मराज देसाई और बिहार निवासी के.आर. सुरेशराव की भी स्वास्थ्य खराब होने से मौत हो गई। चमोली जिले में असम निवासी एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि उत्तरकाशी में राजस्थान निवासी 75 वर्षीय भरत दास ने यमुनोत्री यात्रा के दौरान दम तोड़ दिया। प्रशासन के अनुसार यात्रा के दौरान एक यात्री घायल भी हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी का भी अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं। खासतौर पर हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!