प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत: एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीन और फ्लैट के सौदों में भरोसे का फायदा उठाकर लोगों को लाखों रुपए की चपत लगाने के मामले सामने आए हैं। कहीं प्लॉट बेचने के नाम पर रकम लेने के बाद रजिस्ट्री और कब्जा नहीं दिया गया, तो कहीं दोस्त ने फ्लैट का अनुबंध कर बैंक लोन चुकाने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए।
समझौते के बाद रकम लौटाने के लिए दिया गया 67.50 लाख रुपए का चेक बाउंस हो गया। उधर, फेसबुक पर फर्जी लिंक के जरिये मोबाइल हैक कर एक व्यक्ति के खाते से 98 हजार रुपए निकाल लिए गए। पुलिस ने तीनों मामलों में जांच के बाद धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज किए हैं।
एरोड्रम थाना पुलिस ने नंदबाग कॉलोनी निवासी विजय चौहान की शिकायत पर नंदकिशोर मनावत और ब्रोकर धर्मेंद्र ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजय ने पुलिस को बताया नंदबाग कॉलोनी में एक प्लॉट का सौदा 9 लाख 30 हजार रुपए में तय हुआ था।
धर्मेंद्र ने ब्रोकर की भूमिका निभाते हुए प्लॉट मालिक नंदकिशोर मनावत से उनकी बातचीत कराई थी। सौदे के लिए एग्रीमेंट किया गया और विजय ने नकद व ऑनलाइन माध्यम से कुल 7 लाख 80 हजार रुपए दिए।
आरोप है कि रकम लेने के बाद भी न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कराई गई और न ही कब्जा दिया गया। तकादा करने पर धर्मेंद्र ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा उसके खिलाफ 25 से ज्यादा केस चल रहे हैं और उसके या नंदकिशोर के पास आने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा।
विजय के अनुसार पुलिस में जाने की बात कहने पर नंदकिशोर ने 2 लाख 50 हजार रुपए नकद और 30 हजार ऑनलाइन लौटाए, लेकिन बाकी 5 लाख रुपए देने से इनकार कर दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लिंक से मोबाइल हैक कर निकाल लिए 98 हजार रुपए
कनाड़िया क्षेत्र में भी साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भूरी टेकरी स्थित अरावली परिसर निवासी संदीप लबाना ने पुलिस को बताया 3 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर एजीटीवी के नाम से फर्जी लिंक डाली।
लिंक के जरिये मोबाइल में फर्जी एप्लिकेशन डाउनलोड कराई गई, जिसके बाद मोबाइल हैक हो गया। आरोप है कि ठग ने संदीप के गूगल-पे अकाउंट से 98 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन कर लिया।
फ्लैट का सौदा कर की धोखाधड़ी
क्राइम ब्रांच ने 66 वर्षीय राकेश भार्गव की शिकायत पर उनके परिचित रमन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। राकेश के मुताबिक उन्होंने 15 अप्रैल 2019 को ग्राम रंगवासा स्थित प्रथम मंजिल के फ्लैट नंबर 107 का अनुबंध रमन सिंह से किया था और इसके लिए 15 लाख रुपए दिए थे।
रमन ने जल्द रजिस्ट्री कराकर कब्जा देने का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में बैंक लोन चुकाने के लिए दो साल का समय मांगा। आरोप है कि इसके बाद बैंक लोन चुकाने और अन्य संपत्तियों का निराकरण करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 60 लाख रुपए और ले लिए।
समय बीतने के बाद भी न फ्लैट की रजिस्ट्री हुई और न रकम वापस मिली। तकादा करने पर दोनों के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत 67.50 लाख रुपए का चेक दिया गया। राकेश भार्गव ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत की।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!