खबर
Top News

कॉलोनी का रास्ता बनाने के लिए किसान की 6 एकड़ जमीन पर कब्जा: भू-माफिया की दबंगई; नायब तहसीलदार ने कॉलोनाइजर भरत जैन की मनमानी पर कसा शिकंजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 मार्च 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
कॉलोनी का रास्ता बनाने के लिए किसान की 6 एकड़ जमीन पर कब्जा

अंकित शाह 99264-99912 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में एक बार फिर भू-माफियाओं और कॉलोनाइजरों की दबंगई का खुलासा हुआ है। आरोप है कि कॉलोनाइजर भरत जैन और उसके पार्टनर करामत पटेल ने 40 एकड़ जमीन पर कॉलोनी विकसित करने के दौरान पड़ोसी किसान की करीब 6 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रास्ता बनाने की कोशिश की।

जब नायब नायब तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए इस जमीन को उनके खाते में जोड़ने से मना कर दिया तो कथित रूप से शिकायतें कर उन पर दबाव बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रात में पेड़ काटे, पुश्तैनी कुआं बंद करने का आरोप
पीड़ित किसान पक्ष का आरोप है कि कॉलोनाइजर के लोगों ने 5 फरवरी 2024 की रात खेत में लगे आम के पेड़ काट दिए और पुश्तैनी कुएं में चार डंपर मुरम डालकर उसे बंद कर दिया। विरोध करने पर गालियां देकर भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने धमकाया कि यदि ज्यादा विरोध किया तो कुएं में डालकर बंद कर देंगे।

40 एकड़ की कॉलोनी, रास्ता चाहिए खेत से
जानकारी के अनुसार किसान अमृत डांगी और उनके भाई कैलाश डांगी के खेत के पास कॉलोनाइजर भरत जैन ने करीब 40 एकड़ जमीन खरीदी और यहां ‘आइरिस तथा वर्धमान’ नाम से कॉलोनी विकसित की। आरोप है कि कॉलोनी के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से जैन और उसके सहयोगियों ने डांगी बंधु की लगभग 6 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया।

इसके बाद इस जमीन को अपने खाते में दिखाने के लिए नक्शे में तरमीम कराने का दबाव राजस्व विभाग पर बनाया गया, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार भरत जैन द्वारा खरीदी गई जमीन करीब 52 आरे ही है, लेकिन रास्ते के नाम पर किसान की कई एकड़ जमीन अपने हिस्से में दिखाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

राजस्व अधिकारियों पर दबाव
बताया जा रहा है कि कब्जाई जमीन को वैध दिखाने के लिए भरत जैन ने नक्शे में तरमीम का आवेदन देकर नायब तहसीलदार पर दबाव बनाने की कोशिश की, ताकि किसान की जमीन भी उसके खाते में जोड़ दी जाए, लेकिन जब नायब तहसीलदार ने राजस्व अभिलेखों की जांच की, तो स्पष्ट हुआ कि विवादित जमीन किसान कैलाश पिता माधवसिंह के नाम दर्ज है और उसका स्वामित्व भरत जैन के खाते में नहीं आता। ऐसे में किसान की जमीन को नक्शे में जोड़ना पूरी तरह अनुचित पाया गया।

बात नहीं बनी तो शुरू हुई शिकायतों की राजनीति
नायब तहसीलदार द्वारा नियमों के विरुद्ध तरमीम करने से साफ मना करने के बाद राजस्व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कॉलोनाइजर से जुड़े दलाल शिवशंकर द्वारा ईओडब्ल्यू में नायब तहसीलदार की शिकायत तक कर दी गई। यह भी चर्चा है कि मामले में कई प्रभावशाली लोगों के माध्यम से भी अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

किसान का आरोप- दबाव बनाकर जमीन हड़पने की कोशिश
शिकायतकर्ता कैलाशचंद्र सिकरवार निवासी तिल्लौर ने बताया वह वर्षों से खेती कर परिवार का पालन कर रहा है। कॉलोनाइजर जैन द्वारा पड़ोस का खेत खरीदने के बाद अब उसकी जमीन भी कॉलोनी में शामिल करने के लिए दबाव बनाकर धमकियां दी जा रही हैं। नायब तहसीलदार देवेंद्र कछावा ने स्पष्ट कहा कि राजस्व नियमों के अनुसार ही कार्रवाई होगी।

उन्होंने बताया प्रकरण में टाइटल में दर्ज आरे भूमि की ही नियम अनुसार तरमीम की जाएगी। किसी अन्य भूमि स्वामी के अधिकार प्रभावित न हों, इसके लिए मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दबाव या प्रभाव में किसी प्रकार का अवैध कब्जा मान्य नहीं किया जाएगा। किसान द्वारा विधिवत आवेदन दिया गया था, संबंधित पक्ष को भी दावे-आपत्ति का अवसर देकर सुनवाई की गई है और उसी आधार पर आदेश दिया।

नायब तहसीलदार ने ईओडब्ल्यू में की गई शिकायत को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना है कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की है वह न तो भूमि स्वामी है, न किसान और न ही इस मामले का अधिकृत प्रतिनिधि। अभी तक विभाग को ईओडब्ल्यू की ओर से कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन यदि जांच होती है तो प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।

संबंधित समाचार

ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

ED की बड़ी कार्रवाई:बैंक फ्रॉड केस में करोड़ों की इतनी संपत्तियां अटैच; इतने की धोखाधड़ी का आरोप

8 minutes ago
कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली
Top News

कॉलेज कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायरी ब्रेड मिली:फिर भी छात्रों को परोसी जा रही थी; खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए सैंपल

24 minutes ago
प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

29 minutes ago
MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज
Top News

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

37 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

about 1 hour ago
ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में
Top News

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

about 1 hour ago
ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार
Top News

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

about 1 hour ago
सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा
Top News

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

about 18 hours ago
धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम
Top News

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

about 19 hours ago
5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच
Top News

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

about 19 hours ago
‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन
Top News

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

about 19 hours ago
श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार
Top News

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

about 19 hours ago
बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज
Top News

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

about 19 hours ago
वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला
Top News

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

about 19 hours ago
चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब
Top News

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

about 20 hours ago
बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल
Top News

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

about 20 hours ago
कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम
Top News

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

about 20 hours ago
मंदिर पर सियासत तेज
Top News

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!