स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में पड़े 6,286 वोट: उत्साह के बीच अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर कल जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले मतदान में 6 हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने मताधिकार का उपयोग किया, 6286 वोट डाले गए।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें लग गई थीं। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ युवा वकील भी बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे। चुनाव को लेकर दिनभर न्यायालय परिसर में हलचल बनी रही।
प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। हालांकि, कई अधिवक्ताओं ने व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी भी जताई। कहना था पहले मतदान पर्ची बनवाने, फिर मतदान पत्र लेने और उसके बाद मतदान केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया काफी धीमी रही।
इस कारण कई जगह लंबा इंतजार करना पड़ा। इस बार 121 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से मतदाताओं को वरीयता के आधार पर मतदान करना था। प्रक्रिया अपेक्षाकृत जटिल होने के कारण भी कई अधिवक्ताओं को अधिक समय लगा।
अधिवक्ताओं ने बताया मतदान केंद्रों पर पर्याप्त टेबल और बैठने की व्यवस्था नहीं होने से मतदान की गति प्रभावित हुई। कई बूथों पर जगह कम होने के कारण भीड़ बढ़ती रही और मतदान प्रक्रिया धीमी पड़ गई।
कुछ अधिवक्ताओं ने प्रबंधन पर नाराजगी जताई। कुछ का कहना था इतनी बड़ी संख्या में मतदान की संभावना पहले से थी, इसके बावजूद पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गईं। मतदान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
वरिष्ठ और महिला अधिवक्ताओं को भी कतार में खड़े रहना पड़ा।इसके बावजूद अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ। दिनभर मतदान केंद्रों पर भीड़ बनी रही व शाम तक अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
चुनाव को लेकर जिला अदालत परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था भी थीं। चुनाव को अधिवक्ताओं की राजनीति और प्रतिनिधित्व के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस बार कई वरिष्ठ और चर्चित अधिवक्ता मैदान में हैं, जिसके कारण मुकाबला रोचक है। चुनाव से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो अधिवक्ताओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
हालांकि, भविष्य में मतदान व्यवस्था को बेहतर बनाने की जरूरत भी बताई। अब सबकी नजर परिणामों पर टिकी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!