खबर
Top News

सर्विस रोड की बदहाली पर निगम को 5 दिन का अल्टिमेटम: उग्र आंदोलन की चेतावनी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 अगस्त 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
सर्विस रोड की बदहाली पर निगम को 5 दिन  का अल्टिमेटम

शहर के विकास को धूमिल न करे कांग्रेस

निर्माणाधीन सर्विस रोड पर प्रदर्शन के बजाय काम में सहयोग की नसीहत

स्मार्ट सिटी में कीचड़ में धरने पर बैठे शहर कांग्रेस अध्यक्ष

विकास की हकीकत जाने बिना सड़क पर कीचड़ में बैठकर रील बनाना कांग्रेस की नई राजनीति: भाजपा प्रवक्ता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्मार्ट शहर में एक तरफ बहुमंजिला इमारतें और आधुनिक विकास का दावा दिखता है, वहीं दूसरी तरफ मुख्य सड़कों की बदहाली ने पूरे इलाके को गांव जैसी स्थिति में धकेल दिया है। 2 वर्ष पूर्व ड्रेनेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड की मरम्मत न होने से परेशान रहवासियों के समर्थन में कल शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कीचड़ से भरी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 5 दिन के भीतर गड्ढों को भरकर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो शहरव्यापी चक्का जाम और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित सर्विस रोड पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। धरने के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि ड्रेनेज लाइन डालने के नाम पर दो साल पहले खोदी गई सड़क को जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने हाल पर छोड़ दिया।

बारिश के दिनों में स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि रहवासियों और राहगीरों का निकलना दूभर है। चौकसे ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक क्षेत्र की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे इंदौर शहर के अधिकांश वार्डों में सड़कों का यही हाल है, जहां जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है।

प्रदर्शन स्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से वे लगातार जनप्रतिनिधियों और नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दर्ज करा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

खुदाई के बाद गड्ढों की भराई और डामरीकरण न होने से सड़क पूरी तरह से तालाब में तब्दील हो चुकी है। प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर गड्ढे भरने का काम पूरा नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर उग्र प्रदर्शन करेगी। नगर निगम प्रशासन की इस लापरवाही के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी की निगम परिषद के जन कार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने शहर के विकास कार्यों पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। राठौर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश की सड़कों की जर्जर स्थिति किसी से छिपी नहीं है, जहां गड्ढे आम बात हुआ करते थे। इसके विपरीत भाजपा सरकार और निगम परिषद ने इंदौर की सड़कों तथा अधोसंरचना को नया आयाम दिया है।

राठौर ने बॉम्बे हॉस्पिटल सर्विस रोड पर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे राजनीति से प्रेरित होकर यह कदम उठा रहे हैं।

जिस मार्ग पर वर्तमान में सीवरेज और जलप्रदाय लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, वहां ट्रैफिक पूरी तरह बंद है और सीवरेज लाइन बिछने के बाद मिट्टी का बैठना (शटल होना) एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

निर्माण कार्य के दौरान ऐसी अस्थायी स्थिति पर बैठकर प्रदर्शन करना अनुचित है। राठौर ने स्पष्ट किया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रीय रहवासियों और व्यापारियों के साथ जनभागीदारी से कार्य प्रस्तावित है, जिसके लिए विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहले ही पहल कर चुके हैं।

राठौर ने नेता प्रतिपक्ष सोमिला मिमरोट और पार्षद कुणाल सोलंकी पर भी शहर के विकास में नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को केवल निर्माणाधीन स्थल देखने के बजाय एमजी रोड, अन्नपूर्णा रोड और ग्रेटर कैलाश रोड जैसी शहर की उन तमाम आदर्श सड़कों को भी देखना चाहिए, जिनका सौंदर्यीकरण भाजपा कार्यकाल में हुआ है। इंदौर स्वच्छता और विकास में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस नेताओं को जनता को भ्रमित करने के बजाय सकारात्मक सहयोग देना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने शहर कांग्रेस के नेताओं द्वारा सड़क निर्माण को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले मौके की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेना चाहिए और उसके बाद राजनीति करना चाहिए।

केवल वीडियो और रील बनाने के लिए सड़क पर पहुंचकर कीचड़ में बैठना और नारेबाजी करना जनता के सामने कांग्रेस की गंभीरता नहीं, बल्कि उसकी रीलबाजी की राजनीति को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि जिस सड़क को लेकर कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं उसी के वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है और निर्माण सामग्री मौके पर मौजूद है। सड़क का निर्माण जनभागीदारी के माध्यम से किया जा रहा है।

ऐसे में निर्माणाधीन सड़क को लेकर अधूरी जानकारी के आधार पर हंगामा खड़ा करना और उसे शहर की बदहाली के रूप में प्रस्तुत करना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। कांग्रेस में आजकल वास्तविक मुद्दों पर काम करने से ज्यादा रील बनाने की बीमारी दिखाई दे रही है।

राहुल गांधी से लेकर जीतू पटवारी और शहर कांग्रेस के नेताओं तक, सड़क पर पहुंचो, कैमरा लगाओ, वीडियो बनाओ और उसे राजनीति का मुद्दा बना दो, यही कांग्रेस की नई कार्यशैली बनती जा रही है, लेकिन इंदौर की जागरूक जनता अब रील और वास्तविकता के अंतर को अच्छी तरह समझती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के पास इंदौर के विकास को लेकर कोई ठोस सुझाव है तो वे नगर निगम और प्रशासन के सामने रखें। इंदौर को लगातार बेहतर बनाने, स्वच्छता, यातायात, जल प्रबंधन, अधोसंरचना और शहर की व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने ऐसा कौन-सा रचनात्मक सुझाव दिया है, जिसे सरकार या नगर निगम लागू कर सके?

केवल कमियां गिनाना विपक्ष की जिम्मेदारी का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन समाधान देना भी उतना ही आवश्यक है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को चाहिए कि वे रीलबाजी और दिखावे की राजनीति छोड़कर इंदौर के विकास में सकारात्मक भागीदारी करें। सड़क निर्माणाधीन है तो उसकी गुणवत्ता, समय सीमा और जनसुविधा से जुड़े वास्तविक सवाल उठाएं, लेकिन निर्माण कार्य को ही बदनाम करने की कोशिश न करें।

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 3 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 3 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 3 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 4 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 4 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 4 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 4 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 4 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 4 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 4 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 4 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 4 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 5 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 5 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 5 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 5 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 5 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 5 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!