महू नाका के कायाकल्प के लिए 452 करोड़ की योजना स्वीकृत: शहर को मिलेगी पहली आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड की 38वीं बोर्ड बैठक में शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कलेक्टर और स्मार्ट सिटी अध्यक्ष शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महू नाका क्षेत्र के विकास और विद्यार्थियों के लिए नई सुविधाओं पर मुहर लगी।
बैठक में नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्थ जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में महू नाका स्थित एमओजी लाइन के विकास के लिए 452 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई। यहां करीब 68 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में एक आधुनिक हरित एवं जलवायु अनुकूल टाउनशिप बसाई जाएगी।
इस इलाके में सड़क, पानी, जल निकासी और बिजली की लाइनों जैसे बुनियादी काम तेजी से पूरे किए जाएंगे। बोर्ड ने एमओजी लाइन खंड-11 का काम समय पर पूरा न करने और नियमों का पालन न करने पर ठेकेदार संस्था मेसर्स तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।
यातायात प्रबंधन प्रणाली का दायरा बढ़ाएंगे
विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि भंवरकुआं स्थित अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय परिसर में एक शानदार पब्लिक लाइब्रेरी बनाई जाएगी।
यह पूरी तरह डिजिटल होगी, जिसमें पढ़ने के लिए आधुनिक स्थान और एक जलपान गृह भी होगा। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली का दायरा बढ़ाया जाएगा और नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
यह कार्य सार्वजनिक, निजी भागीदारी के अंतर्गत किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध छप्पन दुकान क्षेत्र में वाहन पड़ाव व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दोपहिया वाहन पार्किंग का ठेका नए सिरे से देने का निर्णय लिया गया है।
वहीं, गीता भवन-गोपाल मंदिर परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी भी नई संस्था को सौंपने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!