खबर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर: स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदौड़ा के इंद्रप्रस्थ मोहल्ले में करीब 400 परिवारों के सामने वर्षों से मूलभूत सुविधाओं और आवासीय अधिकारों से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम आवेदन कलेक्टर को सौंपा गया।

इसके अनुसार कई परिवार यहां 40 वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन अब तक उनके मकानों का समुचित अभिलेखीकरण, स्वामित्व संबंधी प्रक्रिया और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है।

क्षेत्र के अभिषेक जाट ने आवेदन कलेक्टर इंदौर को सौंपकर इंद्रप्रस्थ मोहल्ले को नियमानुसार गांवठान/आबादी में शामिल करने और पात्र परिवारों को स्वामित्व योजना से जोड़ने की मांग की है।

आवेदन में दावा किया गया कि स्वामित्व योजना के तहत 17 सितंबर से एक माह तक आवंटित पट्टों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रस्तावित थी, लेकिन राऊ विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।

इसके साथ ही आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र के परिवारों को हजारों शासकीय योजनाओं में से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पानी के लिए 9 लाख रुपये की मांग का दावा: मोहल्ले में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था न होने का मुद्दा भी उठाया गया है। आवेदन में तत्काल बोरिंग, पानी की टंकी और पाइपलाइन उपलब्ध कराने के साथ ही पंचायत स्तर पर करीब 9 लाख रुपए की राशि की मांग का आरोप है।

सभी समस्याओं के समाधान की मांग
आवेदनकर्ता ने करीब 400 मकानों का मकानवार भौतिक सत्यापन कराने, राजस्व-पंचायत-आवास और अन्य विभागों की संयुक्त टीम का शिविर लगाने की मांग की है। इसमें छूटे या गलत दर्ज मकानों का डोर-टू-डोर सत्यापन, रिकॉर्ड सुधार, प्रॉपर्टी कार्ड, स्वामित्व और नियमानुसार रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू करने की मांग शामिल है।

इसके अलावा पात्र परिवारों को पट्टा, कुटीर/आवास योजना, सड़क, नाली-ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और विद्युत पोल उपलब्ध कराने की मांग की गई है। बारिश के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए सुरक्षित सड़क और जल निकासी व्यवस्था की भी मांग की गई है।

बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच के लिए विशेष शिविर, सामुदायिक भवन और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने की मांग भी आवेदन में की गई है। आवेदन में प्रशासन से आग्रह किया गया है कि 17 अक्टूबर से पहले विशेष सर्वे और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर पात्र परिवारों को उनके अधिकार और योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

1 minute ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

15 minutes ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

21 minutes ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

22 minutes ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

25 minutes ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

28 minutes ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

29 minutes ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

34 minutes ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

41 minutes ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

44 minutes ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 1 hour ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 1 hour ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 1 hour ago
कम बारिश के बाद अलर्ट
Top News

कम बारिश के बाद अलर्ट:दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

about 1 hour ago
बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

about 1 hour ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

about 1 hour ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

about 2 hours ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!