भागीरथपुरा में 35 मौतें और चार हजार करोड़ का घोटाला: कैलाश के विवादित बोल- मुंबई की धारावी जैसा है भागीरथपुरा; पिछड़ापन और अज्ञानता बड़ी बाधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

नारियल पानी अपने घर से लाए थे क्या?
विधायक शेखावत ने मांगा मंत्री विजयवर्गीय का इस्तीफा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले ने उस वक्त बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया, जब नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस क्षेत्र की तुलना मुंबई की धारावी बस्ती से कर दी। सदन में अपनी बात रखते हुए विजयवर्गीय ने न केवल इस बस्ती को 80-90 साल पुरानी मिनी धारावी की संज्ञा दी, बल्कि क्षेत्र में व्याप्त जनजागरूकता की कमी और पिछड़ेपन को नगर निगम के कार्यों में सबसे बड़ी बाधा करार दिया। मंत्री के इस बयान ने विपक्षी खेमे को सरकार को घेरने का एक नया और संवेदनशील मुद्दा दे दिया है।
सदन में हुई तीखी बहस के दौरान विजयवर्गीय ने इस पूरी घटना को इंदौर के माथे पर कलंक और खुद के लिए आत्मग्लानि का विषय तो बताया, लेकिन साथ ही कांग्रेस पर लाशों पर सियासत करने का हमला भी बोला। उन्होंने स्वीकार किया कि स्थानीय पार्षद और जनता की शिकायतों के बावजूद टेंडर प्रक्रिया में देरी हुई, जिससे कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई है और इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता गया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दिखाया आईना
दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री को केवल मौतों के आंकड़े नहीं गिनने चाहिए, बल्कि उन्हें गिल्टी भी महसूस करनी चाहिए। सिंघार ने आरोप लगाया कि इंदौर में घोटालों की झड़ी लगी है और हाई कोर्ट तक ने वहां की स्थिति को हेल्थ इमरजेंसी मानकर हस्तक्षेप किया है।
विपक्ष ने सरकार द्वारा बताई गई मौतों की संख्या को भी संदेहास्पद बताया और दावा किया कि जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक भयावह है। बहस इतनी गरमा गई कि विपक्षी विधायकों ने सदन में गंदे पानी के सैंपल तक प्रदर्शित कर दिए।
भंवरसिंह शेखावत ने महापौर की बर्खास्तगी की मांग की
भोपाल में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत ने मीडिया से चर्चा करते हुए इंदौर के भागीरथपुरा में जहरीले पानी से हुई मौतों के मामले पर सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। शेखावत ने अत्यंत आक्रोशित लहजे में कहा इंदौर नगर निगम में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ और भागीरथपुरा में जहरीले जल के कारण 35 मासूम लोगों की जान चली गई, जबकि 2000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती रहे।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, अध्यक्ष ने सदन में इस गंभीर मुद्दे पर चर्चा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन जब विपक्ष के बोलने की बारी आई तो मामले को आनन-फानन में समाप्त कर दिया गया। यह न केवल विपक्ष के चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ धोखा है, बल्कि पूरे इंदौर की जनता के साथ एक बड़ा छलावा है।
विजयवर्गीय के नारियल पानी वाले बयान पर पलटवार करते हुए शेखावत ने तीखे शब्दों में कहा कि क्या वे यह पैसा अपने घर से लाए थे? रेडक्रॉस के माध्यम से कलेक्टर पर दबाव डलवाकर जनता के ही पैसे से दो-दो लाख रुपए का अनुदान बांटकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है, जबकि हकीकत में पीड़ितों तक आज तक सहायता राशि नहीं पहुंची है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा चर्चा का मौका न दिए जाने और विपक्ष की आवाज दबाने के विरोध में ही कांग्रेस ने शुक्रवार को सदन से बहिर्गमन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि भागीरथपुरा और इंदौर की जनता इस अन्याय और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
जहरीला पानी पीने से 35 मौतों पर सरकार मौन, संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन -फूलसिंह बरैया
गंदा पानी पीने से हुई मौतों के मामले पर विपक्ष ने विधानसभा में सरकार को घेरा। विधायक फूलसिंह बरैया ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा प्रदेश में जहरीले पानी के सेवन से अब तक 35 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन सरकार इन आंकड़ों को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
सदन में इस गंभीर विषय पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव को खारिज किए जाने पर बरैया ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 हर नागरिक को जीवित रहने का अधिकार देता है और स्वच्छ पेयजल इस अधिकार का अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा जहां वाहन दुर्घटना में मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की सहायता दी जाती है, वहीं इस मामले में सरकार महज 2 लाख रुपए देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!