अफसरों की मेहरबानी से 30 मीटर चौड़ी सड़क में कई निर्माण बाधक: मास्टर प्लान की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम द्वारा विशेष केंद्रीय सहायता योजना एवं निगम के अंतर्गत शहर में 19 करोड़ से अधिक की लागत से सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्यों का महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक रमेश मेंदोला ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। हालांकि सड़क निर्माण में कई निर्माण बाधक हैं, लेकिन निगम ने अब तक इन्हें हटाने की शुरुआत नहीं की है।
जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला ने भमोरी प्लाजा, भमोरी चौराहा क्षेत्र में विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत 16.76 करोड़ की लागत से भमोरी चौराहे से एमआर-10 तथा राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
गौरतलब है कि निगम की मास्टर प्लान के तहत बनाई जाने वाली सड़क में कई निर्माण बाधक हैं। इनमें शापिंग मॉल सहित कई ऐसे निर्माण शामिल हैं जिन्हें नगर निगम भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक ने अनुमति दी हुई है। यही नहीं, इन निर्माण को टीएनसीपी से भी अनुमति मिल गई है। जबकि मास्टर प्लान में शामिल होने के बाद भी निगम अधिकारियों द्वारा इन निर्माणों को अनुमति देने की शिकायत जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने शासन तक की है।
इसके साथ ही राठौर ने यह मांग भी की है कि मास्टर प्लान की सड़क पर निर्माण की अनुमति देने वाले निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौजूदा में वह निगम अफसर अभी निगम में दायित्व संभाल रहे हैं जिनके कार्यकाल में इन निर्माणों को अनुमति दी गई है। राठौर की इस शिकायत के बाद निगम में हड़कंप मच गया है। हालांकि महापौर व विधायक ने सड़क निर्माण का भूमिपूजन कर दिया, लेकिन इसकी चौड़ाई को लेकर असमंजस बना हुआ है।
निगम अफसरों और नेताओं से मिलीभगत
सूत्रों की मानें तो भमोरी चौराहे से एमआर-10 तथा राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक सड़क मास्टर प्लान में शामिल हो जाने के बाद भी निगम अफसरों ने इसकी अनदेखी की है। ऐसे में निगम अब इन निर्माणों पर कार्रवाई कर इन्हें तोड़कर सड़क की चौड़ाई मास्टर प्लान के हिसाब से रखेगा या कम चौड़ी सड़क बनाकर पल्ला झाड़ लेगा।
इसकी चर्चा शुरू हो गई है। वहीं निगम अफसरों और नेताओं से मिलीभगत कर निर्माणकर्ताओं ने मनमाना निर्माण कर लिया है। इसके खिलाफ निगम का कार्रवाई करना आसान नहीं होगा।
अफसरों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
बताया जाता है कि मास्टर प्लान के तहत भमोरी चौराहे से एमआर-10 तथा राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक बनाई जाने वाली सड़क के दोनों ओर निर्माण हो गए हैं। इसके चलते शॉपिंग मॉल सहित कई निर्माण होने से सड़क 30 मीटर चौड़ी बन पाना मुश्किल माना जा रहा है। जबकि अधिकतर निर्माणों को निगम अधिकारियों ने ही निर्माण की अनुमति दी है। इससे निगम अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है।
संबंधित समाचार

पार्किंग का ताला काटकर लाखों की लाख की कार उड़ाई:एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

दुर्लभ केस में कमाल:दोनों किडनियों में था कैंसर; डॉक्टरों ने सिर्फ गांठें निकालीं और दोनों बचाईं

कार के डैशबोर्ड में छिपा था नशे का खेल:लिस्टेड गुंडा समेत तीन गिरफ्तार; पुलिस खंगाल रही नेटवर्क के तार

मोमोज के ठेले पर कहासुनी बनी खूनी वारदात:डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या; पुलिस जांच में जुटी

250 साल पुराना चमत्कार अब बड़े पर्दे पर:द कॉल ऑफ कचनेर की शहर में शूटिंग; नवंबर में रिलीज की तैयारी

राखियों से सजी कलाई:आशीर्वाद से बढ़ी ताकत; मंत्री ने 10 हजार बहनों संग मनाया रक्षाबंधन

बारिश आई तो बढ़ी मुसीबत:कीचड़ और जलभराव से परेशान रहवासी; कलेक्टर से लगाई गुहार

डिग्री मिलते ही शुरू हुई सपनों की उड़ान:700 विद्यार्थियों को डिग्री; मेधावियों को मिले गोल्ड मेडल

नेपाल की बाढ़ ने बढ़ाई चिंता:73 पावर प्रोजेक्ट कर्मचारी; कैलाश मानसरोवर गए समूह भी फंसे

मिल्क केक के नाम पर क्या बेच रहे थे:खाद्य विभाग ने मारा छापा; अमानक मिठाई जब्त कर मौके पर कराई नष्ट

गाड़ी फंसाकर रील बनाई तो भड़के एमआईसी सदस्य:बोले- निर्माणाधीन रोड पर नौटंकी नहीं; विकास में करें सहयोग

वीडियो देखिए, कलम-कैमरा छोड़ा संभाली ट्रैफिक की कमान:चौराहे पर जाम खुलवाकर दिया जिम्मेदारी का संदेश

थैला लेकर गांजा बेचने निकला, पुलिस ने दबोचा:16 किलो से ज्यादा माल; पिस्टल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जुलूस में क्या उड़ाया:चित्रों पर छिड़ा विवाद; पुलिस ने शुरू की जांच, दोनों पक्षों ने रखी अपनी बात

20 मिनट की उड़ान... फिर मौत का मंजर:हवा में डगमगाया ट्रेनिंग प्लेन; खेत में गिरकर चकनाचूर, पायलट-ट्रेनी की मौत

चीफ गेस्ट पर छात्रों का विरोध:विवि ने दीक्षांत समारोह किया रद्द; अब समारोह के बिना दी जाएंगी डिग्रियां

मोबाइल बंद, काम अधूरे... विधायक का चढ़ा पारा:बोलीं- हमारा फोन 24 घंटे जनता के लिए चालू रहता है; अधूरे निर्माण पर भी जताई नाराजगी

बारिश में भी नहीं थमा छात्रों का प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़कर नारेबाजी; हनुमान चालीसा का पाठ, ABVP का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’, अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

वीडियो देखिये, खुलासा फर्स्ट की खबर का बड़ा असर:फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक पर मारा छापा; चार आरोपी हिरासत में

475 करोड़ की रक्षा परियोजना का शुभारंभ:MP बनेगा डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा केंद्र; सीएम डा. मोहन यादव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया भूमिपूजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!