पुलिस की तत्परता से 3 वर्षीय मासूम सुरक्षित मिला: महज 2 घंटे में परिजनों से मिलाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गुमशुदा बच्चों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए इंदौर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। थाना रावजी बाजार क्षेत्र से लापता हुए 3 वर्षीय मासूम बालक को पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढकर उसके परिजनों से मिला दिया। इस सराहनीय कार्य के बाद परिवार ने पुलिस टीम का आभार जताया है।
घटना 13 मई की शाम की है, जब रावजी बाजार थाना क्षेत्र के कलालकुई मस्जिद के पीछे रहने वाला मासूम अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों ने पहले आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया और बालक की खोज शुरू कर दी।
पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के निर्देशन में गठित टीमों ने बच्चे के हुलिये के आधार पर आसपास के इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई और बच्चे की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, खासकर व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल की गई। साथ ही संभावित शैडो एरिया और सुनसान स्थानों पर भी लगातार तलाशी अभियान जारी रखा गया।
लगातार प्रयासों के चलते पुलिस को करीब दो घंटे बाद सफलता मिली और मासूम को जबरन कॉलोनी रोड क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
मासूम को सकुशल पाकर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने इंदौर पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और पेशेवर कार्यशैली की जमकर प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी स्पष्ट किया है कि गुमशुदा बच्चों के मामलों में इसी तरह प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!