पुलिस के 28 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित: अपहरण-फिरौती केस सुलझाने वाली टीम को विशेष पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस कमिश्नरेट में बेहतर पुलिसिंग को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए चलाए जा रहे साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह ने कुल 28 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सभी को भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में थाना पलासिया क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के अपहरण कर फिरौती मांगने वाले मामले का सफल खुलासा करने वाली टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।
इस सराहनीय कार्य के लिए अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 रामस्नेही मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज तुषार सिंह, कार्य. निरीक्षक सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, कार्य. प्रधान आरक्षक 3315 इमरत यादव, कार्य. प्रधान आरक्षक 1850 धनराज, आरक्षक 1324 सिद्धार्थ (थाना पलासिया), आरक्षक 639 गौरव सिंह गुर्जर, आरक्षक 1108 पंकज चौहान, आरक्षक 3406 विकास बछानिया, आरक्षक 1185 अंकित दास (थाना राजेंद्र नगर), प्रधान आरक्षक 1500 लोकेश गाथे, आरक्षक 1391 पवन प्रजापत (थाना छोटी ग्वालटोली), कार्य. प्रधान आरक्षक 1749 देवेंद्र जादौन, आरक्षक 1611 राहुल जाट (थाना तुकोगंज), कार्य. प्रधान आरक्षक 944 कालीचरण, आरक्षक 946 संदीप एवं आरक्षक 1604 विजय (थाना संयोगितागंज) को सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में थाना सदर बाजार की टीम को अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 114.33 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने पर सम्मानित किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक जयदत्त शर्मा, कार्य. उपनिरीक्षक रणवीर सिंह एवं आरक्षक 744 कृष्ण कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। वहीं थाना परदेशीपुरा पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर उपनिरीक्षक दीपक जामोद, प्रधान आरक्षक 3227 देवी सिंह मीणा एवं आरक्षक 474 जेवेंद्र सिंह गुर्जर को पुरस्कृत किया गया।
थाना जूनी इंदौर पुलिस द्वारा दुपहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चार वाहन बरामद करने पर आरक्षक 237 श्याम मालवीय एवं आरक्षक 3120 योगेश कुमार जाट को सम्मानित किया गया। इसके अलावा यातायात प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए म.आर. 3292 रिंकू, म.आर. 4777 लक्ष्मी चौहान तथा आरक्षक 3844 मिथुन राठौर को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन एवं एक्सीडेंटल डाटा का समय पर संधारण कर सराहनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और वे आमजन की सुरक्षा व सेवा में और अधिक तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!