जहरीले पानी से 23वीं मौत: 65 साल के बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का 'भागीरथपुरा जल कांड' अब एक त्रासदी का रूप ले चुका है। दूषित पानी के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को इस सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ने वाले मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
बुजुर्ग ने तोड़ा दम
भागीरथपुरा की इमली गली में रहने वाले 65 वर्षीय भगवान भारने इस त्रासदी के नए शिकार बने हैं। उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के शेल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
परिजनों का आरोप है कि दूषित पानी ने उनके अंगों पर सीधा हमला किया, जिससे उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई।
उपचार के दौरान हुई मौत
इससे पहले एक मृतक की पहचान कमला बाई, पति तुलसीराम (59) के रूप में हुई। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 जनवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक का पति मजदूरी करता है। दोनों लगभग 20 दिन पहले ही जीवन की फेल से भागीरथपुरा में आकर रहने लगे थे। इस दौरान दूषित पानी पीने से कमला बाई की तबीयत बिगड़ गई थी।
आज हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
जानकारी के लिए बता दें कि, इस मामले से जुड़ी एक जनहित याचिका पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। याचिका में प्रभावित क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
अदालत ने नगर निगम से जवाब तलब किया है, जिससे इस पूरे मामले में प्रशासन की जवाबदेही तय होने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!