21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा: अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

बैंकों को लिखे जा चुके पत्र, खाते फ्रीज, आज पुलिस विभाग को लिखेंगे पत्र, महिला मित्र को भी बनाया आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीटीसी में पदस्थ प्रधान आरक्षक (ड्राइवर) फिरोज खान ने 24 साल की नौकरी में वेतन से करीब 75 लाख रुपए कमाए, लेकिन संपत्तियों का ऐसा साम्राज्य खड़ा किया कि लोकायुक्त विभाग सकते में आ गया। कल सुबह तक उसकी अनुपातहीन संपति का जो आंकड़ा 223 प्रतिशत था, वह करीब 29.73 करोड़ रुपए की वर्तमान बाजार कीमत वाली संपत्तियों के खुलासे के साथ 568 प्रतिशत हो गया है।
फिरोज खान के 21 बैंक खाते सामने आए हैं, इनकी जांच में फिरोज खान के भ्रष्टाचार की परतें और खुलने की संभावना है। लोकायुक्त विभाग ने कल बैंकों को पत्र लिखकर सभी खातों को फ्रीज करवा दिया है। वहीं आज पुलिस विभाग को भी पत्र लिखकर फिरोज खान पर कार्रवाई की सूचना दी जाएगी। वहीं, मामले में हेड कांस्टेबल फिरोज खान की महिला मित्र को भी आरोपी बना लिया गया है।
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार पीटीसी में हेड कांस्टेबल फिरोज खान ने 2002 से पुलिस की नौकरी शुरू की। कल सुबह उसके इंदौर, उज्जैन व देवास के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की 8 टीमों की छापेमारी की थी। पुलिस सेवा के दौरान वेतन से अनुमानित 75 लाख की आय सामने आई है।
अन्य स्रोतों को मिलाकर कुल आय 1,93,84,440 आंकी गई है। इसके मुकाबले आरोपी द्वारा संपत्तियों पर किया गया अनुमानित खर्च 12,95,72,028 रुपए पाया गया। दोनों के बीच करीब 11,01,87,588 रुपए का अंतर है। जांच एजेंसी इसे आय के ज्ञात स्त्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला मान रही है।
33 संपत्तियां, कीमत करीब 30 करोड़ रुपए
सर्च कार्रवाई में अब तक कुल 33 अचल संपत्तियों का पता चला है। इनमें मकान, फ्लैट, आवासीय और व्यावसायिक भूखंड तथा कृषि भूमि शामिल हैं। इन संपत्तियों को खरीदने पर करीब 11.57 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का आकलन है, जबकि उनका वर्तमान बाजार मूल्य 29,73,18,768 रुपए बताया गया है।
संपत्तियां कथित तौर पर फिरोज खान, उसकी पत्नी, मां वहीदा खान, परिचित रोशनी वर्मा, साहिल ट्रेडिंग कंपनी और कुछ अन्य नामों पर खरीदी गई हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि संपत्तियों के वास्तविक मालिक कौन हैं और खरीद के लिए रकम कहां से आई।
इंदौर से देवास तक फ्लैट, मकान और जमीनों का जाल
इंदौर में स्कीम 94 के मनोरमा अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 102 और 202 आरोपी की मां वहीदा खान के नाम बताए गए हैं। श्रीनगर कॉलोनी के श्रीदेवी अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 505 भी जांच के दायरे में है।
देवास के आदर्श नगर में आरोपी के मुख्य निवास के अलावा एक अन्य मकान और विजय नगर में देवास विकास प्राधिकरण का एचआईजी जूनियर भवन नंबर 34 सामने आया है।
इंदौर के बाणगंगा में रोशनी वर्मा के आवास और देवास के राधागंज में आरोपी के ड्राइवर नफीस खान के घर की भी तलाशी ली गई। इसके अलावा देवास के जेतपुरा बायपास, पुष्पकुंज कॉलोनी और इंदिरा गांधी नगर में भूखंडों के दस्तावेज मिले हैं। जांच में कृषि भूमि के कई सौदों का भी पता चला है।
लोकायुक्त के मुताबिक, इंदौर के ग्राम गुरान (सांवेर) क्षेत्र में करीब 21.75 बीघा कृषि भूमि का पंजीकृत अनुबंध आरोपी की परिचित रोशनी वर्मा के नाम से कराया गया। शिकायतकर्ता गौरव चौधरी के पिता महेश चौधरी से जुड़े इस जमीन सौदे की भी जांच की जा रही है।
आरोप है कि फिरोज खान विवादित जमीनों के सौदों में दखल देता था और दूसरों के नाम पर संपत्तियां खरीदता था। ये भी खुलासा हुआ है कि फिरोज खान का सोनकच्छ और पीपलरावां में लकड़ी की अवैध कटाई और तस्करी से संबंध था। इससे उसने मोटी कमाई की है। फिरोज का एक भाई जावेद एएसआई है। सितंबर 2024 में फिरोज खान और जावेद पर नगर निगम की बाउंड्री वॉल तोड़ने का केस भी दर्ज हुआ था।
अब बैंक ट्रांजेक्शन और संपत्तियों के स्रोतों पर नजर
जांच का अगला अहम हिस्सा आरोपी और उससे जुड़ी फर्मों के बैंक खातों में हुए लेनदेन, संपत्ति खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम और नामधारकों की भूमिका का सत्यापन है। लोकायुक्त यह पता लगा रही है कि घोषित आय व वास्तविक संपत्ति में इतना बड़ा अंतर कैसे बना। सामने आए आंकड़े जांच के प्रारंभिक निष्कर्ष हैं; अनुपातहीन संपत्ति के आरोपों पर अंतिम निष्कर्ष जांच व न्यायिक प्रक्रिया के बाद निकलेगा।
पांच फर्में, 21 बैंक खाते और नौ वाहनों के दस्तावेज
सर्च में साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट और ब्लैक हॉरनेट नाम की फर्मों का पता चला है। आरोपी और उससे जुड़े लोगों के नाम इंदौर, उज्जैन और देवास के बैंकों में करीब 21 खाते मिलने की जानकारी है। इन खातों के लेनदेन का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!