टीसी की नौकरी दिलाने के नाम पर 18.50 लाख रुपए की ठगी: दिल्ली बुलाकर कराया मेडिकल;थमाया नकली नियुक्ति पत्र
KHULASA FIRST
संवाददाता

रेलवे के डीआरएम कार्यालय और अस्पताल तक ले गए
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे में टीसी की नौकरी का सपना दिखाकर एक युवक से 18.50 लाख रुपए ऐंठने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया, फिर उसे दिल्ली बुलाकर रेलवे के डीआरएम कार्यालय और अस्पताल तक ले गए। वहां उसका फर्जी मेडिकल कराया गया। इसके बाद होटल ले जाकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
नौकरी ज्वाइन कराने के नाम पर युवक को पटना और आसनसोल बुलाया और डीआरएम कार्यालय में दस्तावेज जमा कराने की बात कहकर दिया गया फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी भी वापस ले ली। हातोद पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अरविंद यादव निवासी भोपाल, सुमन यादव निवासी कोच फैक्ट्री और अभिजीत साहू निवासी हरिओम पैलेस (इंदौर) पर केस दर्ज किया है। मामले में पीड़ित विकास ने शिकायत की थी। आरोप था कि आरोपियों ने उसे रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। अलग-अलग तारीखों में उससे 18 लाख 50 हजार रुपए ले लिए।
डीआरएम ऑफिस और रेलवे अस्पताल भी दिखाया
आरोपियों ने ठगी को असली नौकरी की प्रक्रिया जैसा दिखाने के लिए पीड़ित को दिल्ली बुलाया। वहां उसे रेलवे के डीआरएम कार्यालय और रेलवे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार यहीं उसका फर्जी मेडिकल करवाया गया, ताकि उसे भरोसा हो जाए कि रेलवे में उसकी नियुक्ति की प्रक्रिया वास्तव में चल रही है।
इसके बाद आरोपी उसे होटल गोल्डन ले गए और वहां फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। मामला यहीं नहीं रुका। नौकरी ज्वाइन कराने के नाम पर उसे पटना और आसनसोल तक बुलाया गया। आरोपियों ने उससे कहा कि दस्तावेज डीआरएम कार्यालय में जमा करने हैं। इसी बहाने उससे दिए गए फर्जी नियुक्ति पत्र और फर्जी आईडी वापस ले ली गई।
सालभर चलता रहा नौकरी का झांसा... पुलिस के अनुसार पीड़ित विकास ने पूरा घटनाक्रम 18 जुलाई 2022 से 19 जुलाई 2023 के बीच का बताया है। शिकायत और जांच के आधार पर हातोद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस अब रकम के लेन-देन, फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी और रेलवे कार्यालयों में आरोपियों द्वारा की गई गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। इस मामले में खास बात यह है कि आरोपियों ने सिर्फ फर्जी नियुक्ति पत्र देने तक ही खेल नहीं किया, बल्कि रेलवे कार्यालय, अस्पताल, मेडिकल, होटल और दूसरे शहरों में बुलाने जैसी गतिविधियों के जरिए पीड़ित को लंबे समय तक वास्तविक नौकरी लगने का भरोसा दिलाए रखा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया है या नहीं।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सीजेपी के प्रदर्शन से पहले सख्ती:प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू; 100 से ज्यादा हिरासत में

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!