विश्व प्रसिद्ध मंदिर में 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना: 50 से ज्यादा कलाकार दे रहे प्रस्तुति; शयन आरती तक चलेगी नृत्यांजलि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकालेश्वर मंदिर में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार सुबह भक्ति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह 6:30 बजे से अखंड नृत्य आराधना की शुरुआत हुई, जो लगातार 16 घंटे तक चलेगी।
बिना रुके अलग-अलग प्रस्तुतियां दे रहे कलाकार
कलाकार शयन आरती तक भगवान महाकाल को नृत्यांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में कलाकार बिना रुके अलग-अलग प्रस्तुतियां दे रहे हैं। हर समूह को 15 से 20 मिनट का समय दिया गया है। आयोजन में 4 साल की बच्ची से लेकर 40 वर्ष तक की महिला कलाकार शामिल हैं, जो गणेश वंदना, शिव स्तुति, माता की आराधना, भजन और लोकगीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर रही हैं।
50 से अधिक कलाकार ले रहे हिस्सा
इस विशेष आयोजन में 50 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों द्वारा किया जा रहा तबला वादन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
38 साल पुरानी परंपरा
यह अखंड नृत्य आराधना पिछले 38 वर्षों से रसराज प्रभात नृत्य संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही थीं और कलाकारों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर अभ्यास किया था।
ये हुए शामिल
कार्यक्रम में संस्थापक राज कुमुद ठोलिया, मुख्य अतिथि अर्पण भारद्वाज और गोविंद गंधे मौजूद रहे। वहीं संजय मिश्रा, पंडित विशाल शुक्ला और भारती सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!