151 लगाई: फिर थाने से ही कर दी विदाई; पुलिस की ‘मुंहदिखाई’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की कानून व्यवस्था संभालने वाली पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। कार्रवाई का ऐसा दिखावटी चेहरा सामने आया, जिसमें पुलिस की ‘मुंहदिखाई’ तो दिखी, लेकिन सख्ती कहीं नजर नहीं आई। पत्रकारों के साथ खुलेआम मारपीट की घटना के बाद भी पुलिस का रवैया ऐसा रहा कि कार्रवाई शुरू होने से पहले ही पूरी कहानी खत्म होती नजर आई।
अक्सर देखा गया है कि जब पुलिस को अपनी उपलब्धियां जनता तक पहुंचानी होती हैं या कार्रवाई का प्रचार करना होता है, तब पत्रकारों की याद सबसे पहले आती है। प्रेस वार्ता हो या फोटो सेशन, मीडिया को आगे रखा जाता है, लेकिन जब उन्हीं पत्रकारों पर हमला होता है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठती है, तब पुलिस की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह जाती है। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
सोमवार दोपहर एमजी रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक मोबाइल व्यवसायी और उसके साथी ने दो पत्रकारों से मारपीट कर दी। घटना के बाद एमजी रोड थाना पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन थाना सीमा का हवाला देते हुए कोतवाली पुलिस मौके से हट गई।
वहीं एमजी रोड थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों का रवैया भी शुरुआत से ही सवाल खड़े करने वाला रहा। जानकारी के अनुसार निजी चैनलों में कार्यरत वीडियो जर्नलिस्ट योगेश नरवरे और अरुण जेल रोड स्थित ‘सेल यू कॉम’ नामक मोबाइल दुकान पर मोबाइल सुधरवाने पहुंचे थे। जैसे ही दोनों वाहन से उतरे, दुकान संचालक और उसके साथी राजेश कपूर ने पार्किंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की गई।
सूचना के बाद भी पुलिस पहुंचने को तैयार नहीं
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार मौके पर पहुंच गए। इसके बावजूद दुकान संचालक की दादागीरी कम नहीं हुई। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा तब एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने मौके पर पहुंचने के बजाय अधीनस्थ एसआई दीपक और आरक्षक पवन मिश्रा (3272) को भेजा।
आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पहले पत्रकारों से तीखे लहजे में बात की और उलटा उन्हें समझाने व दबाव बनाने की कोशिश की। देख पीसीआर वाहन बुलाया गया, जिसके बाद मारपीट के आरोपी राजेश कपूर को पुलिस एमजी रोड थाने ले गई। यहां भी कार्रवाई को लेकर पुलिस का रुख ढीला ही नजर आया।
151 लगाई, लेकिन थाने से जमानत पर छोड़ दिया
मामले की जानकारी मिलने पर एसीपी विनोद दीक्षित भी एमजी रोड थाना पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद पत्रकारों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा। इससे माहौल कुछ शांत हुआ, लेकिन कुछ ही घंटों बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया।
सूत्रों के अनुसार आरोपी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई तो की गई, लेकिन उसे जेल भेजने के बजाय थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गया। थाना स्टाफ का कहना रहा कि धारा 151 में जमानत देने का अधिकार एसीपी स्तर के अधिकारी के पास होता है और यदि वे चाहते तो आरोपी को जेल भेजा जा सकता था। जिन पत्रकारों के साथ सड़क पर सिर्फ वाहन खड़ा करने को लेकर मारपीट हुई, उन्हें न्याय मिलने के बजाय आरोपी की रिहाई ने पुलिस की मंशा पर संदेह किया। इसे दबाव, प्रभाव या समझौते की कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
हम साथ देते हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करती है
मीडिया जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले कई फोटो और कार्रवाई के दावे अक्सर सिर्फ दिखावे तक सीमित रहते हैं। प्लास्टर बंधे आरोपियों की तस्वीरें जारी कर सख्ती का संदेश दिया जाता है, जबकि हकीकत कई बार अलग होती है।
मीडिया को इन बातों की पूरी जानकारी होने के बावजूद शहरहित में कई मामलों को नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन जब मीडियाकर्मियों पर ही हमला हो और उसके बाद भी पुलिस झूठे आश्वासन देकर आरोपियों को राहत दे दे, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
कुछ अधिकारियों और जवानों के ऐसे रवैये के कारण पूरे पुलिस फोर्स की छवि धूमिल होती है और जनता व मीडिया को पुलिस पर सवाल उठाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जेल रोड क्षेत्र में होने वाले विवाद और कथित ‘सेटिंग के खेल’ भी अब चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!