खबर
Top News

21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी: सीवेज वाटर रिसाइकल कर बचाएंगे रोज 3 करोड़ लीटर पानी; 22 जोन में बदलेगी सीवर लाइन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
21.59 करोड़ के नेटवर्क से 133 उद्यानों को मिलेगा उपचारित पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कम बारिश से गर्मियों में भीषण जल संकट की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने सीवेज के उपचारित पानी के दोबारा इस्तेमाल की बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। ताजे पानी के स्रोतों पर दबाव कम करने के उद्देश्य से शहर में चार स्थानों पर कुल 30 एमएलडी क्षमता के टर्शियरी ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे। इनसे रोज करीब 3 करोड़ लीटर पानी रिसाइकल होकर गैर-पेयजल कामों के लिए उपलब्ध रहेगा।

अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत सांवेर औद्योगिक क्षेत्र में 3, कनाड़िया में 8, टिगरिया बादशाह तालाब पर 9 और कबीटखेड़ी के 245 एमएलडी एसटीपी परिसर में 10 एमएलडी क्षमता का प्लांट स्थापित होगा। इनसे उपचारित पानी का उपयोग उद्यानों की सिंचाई, सड़क धुलाई, निर्माण, सीवर सफाई और धूल नियंत्रण में किया जाएगा। भविष्य में सरकारी भवनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट, मेट्रो और फैक्ट्रियों में भी आपूर्ति की संभावना तलाशी जाएगी।

महापौर की अध्यक्षता में मंजूरी- सिटी बस कार्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में हुई अमृत प्रोजेक्ट और सीवरेज विभाग की समीक्षा बैठक में उक्त योजना को हरी झंडी दी गई। जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, पार्षद योगेश गेदर, अपर आयुक्त आशीष कुमार सहित अधिकारी-इंजीनियर उपस्थित थे। सीवरेज कार्यों, नए एसटीपी, कान्ह-सरस्वती नदी की सफाई, तालाबों में जल संग्रहण और सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का विस्तृत ब्योरा भी जांचा गया।

133 उद्यानों को मिलेगा पानी, लगेंगे 30 हाइड्रेंट- शहर के 133 उद्यानों को इस सप्लाई नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जिनमें 23 मौजूदा और 110 नए शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में 30 हाइड्रेंट भी स्थापित किए जाएंगे। उद्यानों की सिंचाई में री-यूज़ वाटर का इस्तेमाल बढ़ने से नर्मदा और अन्य मुख्य स्रोतों से मिलने वाले ताजे पानी की बड़ी बचत होगी।

165 करोड़ की लागत से बदलेगी 162 किमी सीवर लाइन- शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22 जोन में 162.03 किमी लंबी सीवर लाइनों के पुनर्वास और प्रतिस्थापन का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

165.88 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से मुख्य रूप से 300 से 800 मिलीमीटर व्यास वाली पुरानी लाइनों को बदला जाएगा, जिससे गंदे पानी का प्रवाह सुगम होगा और सीवेज बिना रुकावट ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच सकेगा।

सिंहस्थ-2028 और तालाबों के संरक्षण की समीक्षा- सिरपुर वेटलैंड, यशवंत सागर, बिलावली और लिंबोदी तालाब के संरक्षण तथा उनसे जुड़े एसटीपी मॉडल पर भी चर्चा हुई। नए तालाबों व बावड़ियों के निर्माण, ड्रेनेज चैंबर के ढक्कनों की स्थिति और सिंहस्थ-2028 से जुड़ी बुनियादी तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट भी अधिकारियों से तलब की गई।

21.59 करोड़ से तैयार होगा स्टोरेज और सप्लाई नेटवर्क
उपचारित पानी के संग्रहण-वितरण के लिए 'जल ही अमृत' परियोजना के तहत 21.59 करोड़ रुपए से इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। स्कीम नंबर 78 में 30 लाख लीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक और कबिटखेड़ी एसटीपी परिसर में 15 लाख लीटर क्षमता का ग्राउंड स्टोरेज रिजर्वायर बनाया जाएगा साथ ही पंपिंग सिस्टम और 41.36 किलोमीटर लंबा पाइप लाइन नेटवर्क बिछाकर निपानिया, बॉम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र, महालक्ष्मी नगर, देवास नाका और न्यू लोहा मंडी तक पानी पहुंचाया जाएगा।

संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

less than a minute ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

28 minutes ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

34 minutes ago
नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
Top News

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

37 minutes ago
लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका
Top News

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

39 minutes ago
सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस
Top News

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

43 minutes ago
नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन
Top News

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस
Top News

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

about 1 hour ago
वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद
Top News

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

about 1 hour ago
21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार  का  होगा खुलासा
Top News

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

about 1 hour ago
विवांता अमलतास की हुई शुरुआत
Top News

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

about 1 hour ago
नए फायर सेफ्टी नियम सख्त
Top News

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी
Top News

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

about 1 hour ago
घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन
Top News

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन:ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए
Top News

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!