एक दिन में 13 जगह आग: रूई फैक्ट्री में उठी भीषण लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

एमआर-10 की फैक्ट्री में 40 हजार लीटर पानी डालकर पाया काबू, कई इलाकों में कचरे में आग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कल अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने की 13 घटनाएं सामने आईं। अधिकांश मामलों में कचरे में आग लगने की घटनाएं थीं, लेकिन सबसे बड़ी घटना एमआर-10 स्थित एक रूई फैक्ट्री में हुई, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक दोपहर के समय एमआर-10 क्षेत्र में स्थित एसके एंटरप्राइजेज नामक रूई फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। फैक्ट्री में रखी रूई और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 40 हजार लीटर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं होता तो आसपास की इकाइयों तक भी आग फैल सकती थी।इसके अलावा कनाड़िया क्षेत्र स्थित रेस्टो किचन होटल में भी आग लग गई।
यहां दमकल कर्मियों ने करीब 8 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग बुझाई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।वहीं शहर के कई अन्य इलाकों में भी आगजनी की घटनाएं सामने आईं।
सनसिटी, भंवरकुआं, प्रजापत नगर, खातीवाला टैंक, स्कीम नंबर-140, पीटीसी ग्राउंड समेत अन्य क्षेत्रों में कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीमों को दौड़ना पड़ा।
तेज गर्मी और सूखे कचरे के कारण आग तेजी से फैल रही थी।दमकल विभाग के अनुसार सभी घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में ज्वलनशील पदार्थों और कचरे के पास आग जलाने या लापरवाही बरतने से बचें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!