12वीं की छात्रा की मौत: दूसरी युवती के पैर में फ्रैक्चर; शादी से पहले घर में पसरा मातम, तेज रफ्तार पिकअप ने छीन ली बेटी की जिंदगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गांधी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पितृ पर्वत से दर्शन कर लौट रही दो सहेलियों की स्कूटी को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर तक सड़क पर घिसटती चली गईं।
हादसे में 18 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। मृतका की सगाई हो चुकी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।
पुलिस के मुताबिक मृतका प्रियांशी उर्फ प्रिया पिता सुभाष निवासी जंबूर्डी हप्सी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार दोपहर वह सहेली प्रिया के साथ पितृ पर्वत दर्शन करने गई थी।
शाम को लौटते समय जैसे ही स्कूटी मोड़ी, पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन (एमपी 09 जीजे 2636) ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर स्कूटी के टुकड़े और सामान बिखर गया।
प्रियांशी को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसे तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी युवती के पैर में फ्रैक्चर हुआ, जिसका इलाज जारी है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया।
कई बार कॉल के बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस
परिजन ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस को कई बार कॉल किए, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिली। इसके बाद राहगीरों ने डायल-112 को सूचना दी और निजी वाहन से दोनों युवतियों को अस्पताल पहुंचाया।
परिजन के मुताबिक प्रियांशी की सगाई धतुरिया गांव में हो चुकी थी। घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।
संबंधित समाचार

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!