1182 किलो भांग जब्त: आबकारी की कार्रवाई से मच गया हड़कंप; कब्जा दिलाने पहुंची टीम को मिला नशीले पदार्थ का जखीरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विदुर नगर इलाके में एक सामान्य कब्जा दिलाने की कार्रवाई उस समय बड़े खुलासे में बदल गई, जब टीम के सामने अवैध नशे का पूरा कारखाना सामने आ गया। मकान के भीतर से 1182 किलोग्राम भांग का जखीरा मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक टीम विदुर नगर स्थित मकान नंबर 102-बी पर कब्जा दिलाने पहुंची थी।
शुरुआत में यह एक सामान्य कानूनी प्रक्रिया लग रही थी, लेकिन जैसे ही टीम ने परिसर के अंदर प्रवेश किया, वहां का माहौल संदिग्ध नजर आया।कमरों में रखे बोरों और पैकेट्स ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। जब तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए9मकान के अंदर भारी मात्रा में भांग बुरादा रखा हुआ था। देखते ही देखते मामला कब्जे से हटकर अवैध नशे के बड़े कारोबार में बदल गया।
फैक्ट्री’ की तरह चल रहा था अवैध कारोबार... प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी संजय मिश्रा इस मकान का इस्तेमाल भांग के स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में कर रहा था। यहां भांग को बुरादा बनाकर पैकिंग की जाती थी, जिसे आगे सप्लाई करने की तैयारी रहती थी।
मकान के अंदर जिस तरह से भांग को अलग-अलग हिस्सों में रखा गया था, उससे साफ संकेत मिलता है कि यह कोई छोटी-मोटी गतिविधि नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से संचालित नशे की फैक्ट्री थी।
आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान: कुल 1182 किलोग्राम भांग बरामद की गई। अनुमानित कीमत करीब 2.36 लाख रुपए बताई गई।
आबकारी विभाग की सख्ती, मौके पर बढ़ा तनाव...
सूचना मिलते ही आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल और सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र कुशवाह की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे माल को जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण भी हो गया। सूत्रों के अनुसार बीच में कथित रूप से लेन-देन की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए किसी भी दबाव को नकार दिया और पूरी कार्रवाई निष्पक्ष रूप से पूरी की।
फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज... आरोपी संजय मिश्रा को इस पूरे अवैध कारोबार का संचालक माना जा रहा है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भांग की सप्लाई कहां से हो रही थी।
किन-किन शहरों में इसकी डिलीवरी होती थी.इस कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।संभावना जताई जा रही है कि इस नेटवर्क के तार अन्य जिलों और राज्यों तक भी जुड़े हो सकते हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार एक रिहायशी इलाके में चल रहा था। आसपास रहने वाले लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इससे यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि शहर में ऐसे और कितने “छिपे हुए” अड्डे सक्रिय हो सकते हैं।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!